सांसद ने भाजपा पदाधिकारियों से की बात

सांसद पाल ने कहा विश्व कोरोना के संक्रमण से जूझ रहा है। संसार आर्थिक मंदी की चुनौती से जूझ रहा है। प्रधानमंत्री का भारत को आत्मनिर्भर भारत बनाने का सपना साकार करना है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 07 Jun 2020 05:02 AM (IST) Updated:Sun, 07 Jun 2020 06:12 AM (IST)
सांसद ने भाजपा पदाधिकारियों से की बात
सांसद ने भाजपा पदाधिकारियों से की बात

सिद्धार्थनगर : सांसद जगदंबिका पाल ने शनिवार को शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र के मंडल सेक्टर व बूथ अध्यक्षों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिग के द्वारा संबोधित किया। कहा चुनौती में भी देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा है। पहले एक भी पीपीई किट नहीं बनता था। इस समय तीन लाख पीपीई किट रोज तैयार हो रहे हैं।

सांसद पाल ने कहा विश्व कोरोना के संक्रमण से जूझ रहा है। संसार आर्थिक मंदी की चुनौती से जूझ रहा है। प्रधानमंत्री का भारत को आत्मनिर्भर भारत बनाने का सपना साकार करना है। केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने में कार्यकर्ता एक मजबूत कड़ी के रूप में हैं। कहा केंद्र सरकार ने कोरोना संक्रमण एवं लॉकडाउन से उत्पन्न परिस्थितियों से निपटने के लिए 170000 करोड़ का आर्थिक पैकेज जारी किए। जिसके तहत देश के प्रत्येक प्रवासी श्रमिक कामगार एवं मजदूरों के खाते में एक-एक हजार रुपये भेजे जा रहे हैं। कोई भी व्यक्ति भूखा ना रहे खाद्यान्न भी निश्शुल्क दिया जा रहा है। प्रदेश में 31 लाख लाभार्थी परिवारों को 25 करोड़ सदस्यों के लिए 62695 मीट्रिक टन निश्शुल्क चावल वितरित किया जा चुका। केंद्र ने पुन: 20 लाख करोड़ का आर्थिक पैकेज दिया है। जिसके अंतर्गत नौ करोड़ लोगों को छह हजार रुपये पीएम किसान सम्मान निधि, आठ करोड़ लोगों को उज्ज्वला योजना के तहत निश्शुल्क गैस सिलेंडर, तीन करोड़ को दो माह का अतिरिक्त पेंशन तथा 20 करोड़ प्रधानमंत्री जनधन के खाते में तीसरी किस्त भेजी गई। वीडियो कांफ्रेंसिग का आयोजन भाजपा जिलाध्यक्ष गोविद माधव ने किया। प्रमुख रुप से पूर्व मंत्री दर्जा प्राप्त राजू श्रीवास्तव, विपिन सिंह, प्रभात तिवारी, रमेश मणि, लवकुश धर द्विवेदी, इंद्रेश चौरसिया, योगेंद्र तिवारी, शिवपाल सिंह, पदमाकर बाबा, अनिल अग्रहरि, रवि जायसवाल, पवन पाठक आदि वीडियो कांफ्रेंसिग में जुड़े रहे।

chat bot
आपका साथी