सांसद ने बनाई रैली निकालने की रणनीति

तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत गड़ाकुल का गुरुवार को सांसद जगदंबिका पाल ने दौरा किया। कार्यकर्ताओं के संग बैठक की। लोकसभा चुनाव में जुटने के लिए कहा। 17 नवंबर को पांचों विधानसभा क्षेत्र में बाइक रैली निकालने की रणनीति तैयार की

By JagranEdited By: Publish:Thu, 15 Nov 2018 10:36 PM (IST) Updated:Thu, 15 Nov 2018 10:36 PM (IST)
सांसद ने बनाई रैली निकालने की रणनीति
सांसद ने बनाई रैली निकालने की रणनीति

सिद्धार्थनगर : तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत गड़ाकुल का गुरुवार को सांसद जगदंबिका पाल ने दौरा किया। कार्यकर्ताओं के संग बैठक की। लोकसभा चुनाव में जुटने के लिए कहा। 17 नवंबर को पांचों विधानसभा क्षेत्र में बाइक रैली निकालने की रणनीति तैयार की।

सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि बाइक रैली का उद्देश्य भाजपा की नीतियों को जनता तक पहुंचाना है। समाज के सभी वर्ग के लोग सरकार की योजनाओं का लाभ लोगों को मिल सके। केंद्र सरकार ने चार साल के कार्यकाल में राष्ट्र का मान बढ़ाने का काम किया है। भ्रष्टाचार पर अंकुश लगा है। क्षेत्रीय समस्या का समाधान करने का प्रयास किया जा रहा है। शनिवार को पांचों विधानसभा में बाइक रैली निकाली जाएगी। जुलूस बांसी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम रमवापुर कली में पहुंच कर जनसभा में तब्दील हो जाएगी। इस दौरान प्रधान संघ ब्लाक उपाध्यक्ष अभय प्रताप ¨सह, श्याम सुंदर चौधरी, पप्पू गुप्ता, कपूरचंद गुप्ता, उमाशंकर मौर्या, तबारकुल्लाह, श्रवण जायसवाल, रामचंद्र चौधरी आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी