18.45 लाख मतदाता चुनेंगे अपना सांसद

लोकसभा चुनाव की उल्टी गिनती शुरू हो गई। सिर्फ आचार संहिता लागू होने का इंतजार है। मतदाता पुनरीक्षण कार्य पूर्ण हो गया है। पुनरीक्षण में 48667 नए मतदाताओं का नाम सूची में दर्ज किया गया है। लोकसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 18 लाख 45 हजार एक है

By JagranEdited By: Publish:Tue, 22 Jan 2019 10:45 PM (IST) Updated:Tue, 22 Jan 2019 10:45 PM (IST)
18.45 लाख मतदाता चुनेंगे अपना सांसद
18.45 लाख मतदाता चुनेंगे अपना सांसद

सिद्धार्थनगर : लोकसभा चुनाव की उल्टी गिनती शुरू हो गई। सिर्फ आचार संहिता लागू होने का इंतजार है। मतदाता पुनरीक्षण कार्य पूर्ण हो गया है। पुनरीक्षण में 48667 नए मतदाताओं का नाम सूची में दर्ज किया गया है। लोकसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 18 लाख 45 हजार एक है। इनमें 8 लाख 44 हजार 882 महिला व 9 लाख 99 हजार 952 पुरुष मतदाता शामिल हैं। अन्य में 845 मतदाता है। जेंडर रेशियो 845 से बढ़ कर 852 पर पहुंच गया है। ईपी रेशियो में भी बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। यह 60.55 से ऊपर उठकर 62.28 फीसद पर पहुंच गई है।

.. विधानसभा क्षेत्रवार मतदाताओं की संख्या विधानसभा पुरुष महिला अन्य कुल योग

शोहरतगढ़ 182732 157695 43 340470

कपिलवस्तु 231458 195109 26 426593

बांसी 197732 167265 33 365030

इटवा 173367 145423 35 318823

डुमरियागंज 214663 179390 30 394083 मतदाता पुनरीक्षण कार्य पूर्ण कर लिया गया है। विधानसभा क्षेत्रवार मतदाताओं की गणना कर ली गई है। नए मतदाताओं की संख्या बढ़ी है। निर्वाचन आयोग के मानक के अनुरूप जेंडर व ईपी रेशियो में भी बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है।

प्रमोद शंकर शुक्ला

एडीएम, सिद्धार्थनगर

chat bot
आपका साथी