पापनाशिनी व मोक्षदायिनी हैं मां गंगा : सांसद

सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि मां गंगा पापनाशिनी व मोक्षदायिनी हैं। सभी के कष्टों को हर लेती हैं। सभी को गंगा आरती में शामिल होना चाहिए। बानगंगा घाट को हरिद्वार के हरि की पैड़ी की तर्ज पर विकसित कराने का प्रयास किया जायेगा।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 21 Sep 2021 10:57 PM (IST) Updated:Tue, 21 Sep 2021 10:57 PM (IST)
पापनाशिनी व मोक्षदायिनी हैं मां गंगा : सांसद
पापनाशिनी व मोक्षदायिनी हैं मां गंगा : सांसद

सिद्धार्थनगर : सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि मां गंगा पापनाशिनी व मोक्षदायिनी हैं। सभी के कष्टों को हर लेती हैं। सभी को गंगा आरती में शामिल होना चाहिए। बानगंगा घाट को हरिद्वार के हरि की पैड़ी की तर्ज पर विकसित कराने का प्रयास किया जायेगा। कोविड-19 सहित केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं की तारीफ भी किए।

वह मंगलवार शाम पूर्णिमा के अवसर पर बानगंगा बैराज पर आयोजित गंगा आरती कार्यक्रम में लोगों को संबोधित कर रहे थे। कहा कि भारत किसी देश से कम नहीं है। यहां की शक्तियों का एहसास सभी को है। वैक्सीन, अन्न वितरण आदि पर भी चर्चा की। कार्यक्रम के आयोजक श्रीलक्ष्मण पीठ सेवा न्यास, लखनऊ के संस्थापक पंडित धीरेन्द्र वशिष्ठ ने धर्म, अर्थ, काम व मोक्ष पर विस्तार से जानकारी दी। कहा कि मां गंगा जीवनदायिनी व मोक्षदायिनी हैं। हमारा कर्तव्य है कि हम आरती के माध्यम से उन्हें स्मरण कर अपना जीवन धन्य करें।

प्रत्येक मास की पूर्णिमा यह कार्यक्रम आयोजक धीरेंद्र वशिष्ठ व उनकी टीम के सहयोग से होता रहा है। एक वर्ष पूर्ण होने पर इसे वार्षिकोत्सव के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम को भाजपा जिलाध्यक्ष गोविद माधव, राधारमण त्रिपाठी, महेश त्रिपाठी, सत्येन्द्र गुप्ता, किशोरी लाल गुप्ता, राजेन्द्र, अरविद मिश्रा आदि ने भी संबोधित किया। संचालन मुकेश श्रीवास्तव ने किया। इस दौरान स्नेहलता पाल, साधना चौधरी, सूर्य प्रकाश पांडेय, योगेन्द्र जायसवाल, श्याम सुंदर चौधरी, सौरभ गुप्ता, केपी गुप्ता, सिद्धार्थ पाठक, शिवशक्ति शर्मा, नीलेश चौधरी, चंदन, श्रीराम चौहान, अशोक अग्रहरि, अनिल अग्रहरि, सर्वेश खेतान, दिलीप सिंह, सिद्धार्थ सिंह, मनीष पाठक आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी