जीत की तिकड़ी पर मनी खुशियां, बांटी गई मिठाइयां

ध्रुव कुमार त्रिपाठी ने चुनाव में जीत दर्ज करते हुए हैट्रिक पूरी की। इनकी जीत की खुशी पर शिक्षकों ने मिष्ठान का वितरण करते हुए जश्न मनाया। विभिन्न स्थानों पर एक दूसरे को जीत की बधाई दी। हाइडिल तिराहे पर प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राधेरमण त्रिपाठी व मंत्री योगेंद्र प्रसाद के नेतृत्व में शिक्षकों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की खुशी का इजहार किया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 04 Dec 2020 11:27 PM (IST) Updated:Fri, 04 Dec 2020 11:27 PM (IST)
जीत की तिकड़ी पर मनी खुशियां, बांटी गई मिठाइयां
जीत की तिकड़ी पर मनी खुशियां, बांटी गई मिठाइयां

सिद्धार्थनगर : शिक्षक निर्वाचन गोरखपुर-फैजाबाद क्षेत्र से शर्मा गुट के प्रत्याशी ध्रुव कुमार त्रिपाठी ने चुनाव में जीत दर्ज करते हुए हैट्रिक पूरी की। इनकी जीत की खुशी पर शिक्षकों ने मिष्ठान का वितरण करते हुए जश्न मनाया। विभिन्न स्थानों पर एक दूसरे को जीत की बधाई दी। हाइडिल तिराहे पर प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राधेरमण त्रिपाठी व मंत्री योगेंद्र प्रसाद के नेतृत्व में शिक्षकों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की खुशी का इजहार किया। जिलाध्यक्ष त्रिपाठी ने कहा कि त्रिपाठी की जीत से शिक्षकों के हक की लड़ाई बेहतरी से लड़ने का कार्य किया है। यह जीत उनके संघर्षों की जीत है। सुधाकर मिश्रा, शिवाकांत दूबे, प्रमोद त्रिपाठी,अनिल पांडेय, रामेश्वर पांडेय आदि ने एक दूसरे को मिठाई खिलाई। उसका बाजार में प्रधानाचार्य संजय कुमार गुप्ता, चंद्रभान त्रिपाठी, डा सतेंद्र कुमार मिश्र, राम उजागिर पाण्डेय , अनिल मिश्र, वीरेंद्र पाण्डेय,हरिशंकर सिंह ,रूपेश सिंह, धर्मेंद्र पाण्डेय,देवेंद्र श्रीवास्तव, रामायण मिश्रा, अशोक यादव, सुनील पाण्डेय, केके पाठक, अम्बरीष मिश्रा, राजेश यादव आदि शिक्षकों ने खुशी व्यक्त की।

बांसी में भी त्रिपाठी की जीत पर शिक्षकों एवं आम लोगों ने खुशी का इजहार किया है। नगर स्थित तिलक इंटरमीडिएट कालेज परिसर में इसको लेकर बधाई एवं शुभकामना सभा का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य डाक्टर कृष्ण कुमार ने शिक्षक संघ के जिला उपाध्यक्ष हरेन्द्र बहादुर सिंह का माल्यार्पण कर बधाई दी। प्रधानाचार्य ने कहा कि यह जनपद के लिए गौरव का विषय है कि गोरखपुर व अयोध्या निर्वाचन क्षेत्र के सम्मानित मतदाताओं ने त्रिपाठी पर लगातार तीसरी बार विश्वास जताया है। जिला उपाध्यक्ष हरेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि वह शिक्षक समस्याओं के निदान के लिए तत्पर रहते हैं। वह एक सरल मृदुभाषी एवं कर्तव्य परायण व्यक्ति हैं। डाक्टर राजेश कुमार उपाध्याय, हरिओम यादव,जयराम यादव,सीमा यादव,गिरीश चंद्र चौधरी, अमित कुमार श्रीवास्तव, वकील अहमद खान, कमलेश कुमार आदि मौजूद रहे।

इटवा स्थित माता प्रसाद जायसवाल इंटर कालेज में प्रधानाचार्य रमाकांत द्विवेदी के नेतृत्व में सभी शिक्षक एकत्रित हुए। तीसरी बार सीट जीतने की खुशी में एक-दूसरे को मिठाई खिलाई गई। प्रधानाचार्य ने कहा कि यह सभी शिक्षकों की जीत है। इस चुनाव में शिक्षक विरोधी ताकतें परास्त हुईं। ध्रुव कुमार त्रिपाठी ने हमेशा शिक्षक हितों के लिए संघर्ष किया। अशोक तिवारी, सत्यानंद त्रिपाठी, चंद्रभूषण चौधरी, महेन्द्र चौधरी, मोहम्मद वसी अहमद, धर्मेन्द्र कुमार, श्यामनंदन शुक्ला, सीपी सिंह, सुनील कुमार द्विवेदी आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी