मंत्री ने किया पुल एप्रोच कटान का निरीक्षण

बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार डा. सतीश द्विवेदी ने शुक्रवार को राप्ती पर बने सिगारजोत पुल का निरीक्षण किया। नदी की तेज धारा में पुल का एप्रोच कट गया है। विभागीय अधिकारियों को एप्रोच बनाने के लिए निर्देशित किया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 11 Sep 2021 12:41 AM (IST) Updated:Sat, 11 Sep 2021 12:41 AM (IST)
मंत्री ने किया पुल एप्रोच कटान का निरीक्षण
मंत्री ने किया पुल एप्रोच कटान का निरीक्षण

सिद्धार्थनगर : बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार डा. सतीश द्विवेदी ने शुक्रवार को राप्ती पर बने सिगारजोत पुल का निरीक्षण किया। नदी की तेज धारा में पुल का एप्रोच कट गया है। विभागीय अधिकारियों को एप्रोच बनाने के लिए निर्देशित किया। राज्यमंत्री ने कहा जिले के अंतिम छोर पर स्थित यह पुल बलरामपुर की सीमा को जोड़ने का काम करती है। नदी का जलस्तर बढ़ने पर सप्ताह पूर्व यहां पर कटान शुरू हुआ था। इससे यातायात बाधित हो गया है। इससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। विभाग को निर्देश दिया गया है कि कटान को रोकने से संबंधित बचाव कार्य को शुरू कराया जाए। जिससे आवागमन जल्द से शुरू हो सके। सड़क मरम्मत के लिए पीडब्ल्यूडी बलरामपुर के अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण किया। पुल के एप्रोच निर्माण के लिए बोल्डर पिचिग और गाइड बांध बनाने का प्रस्ताव शासन को भेजने के लिए निर्देशित किया है। बाढ़ से जगह- जगह कट गई सड़कें

सिद्धार्थनगर : लगातार बारिश और बाढ़ ने सड़कों की हालत बदहाल कर रखी है। 24 से अधिक ग्राम पंचायतों को आपस में जोड़ने वाला बिथरिया- भरवठिया मार्ग जगह- जगह कट गया है, जिसके चलते लोगों को आवागमन में असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। इस मार्ग पर चलने वाले लोग आए दिन दुर्घटना के शिकार हो रहे हैं, बावजूद समस्या सुनने वाला कोई नहीं है।

चंद्रदीपघाट- डुमरियागंज मार्ग से लिक रोड बिथरिया होते हुए भरवठिया के लिए निकली है। इस संपर्क मार्ग से गोपिया, पेड़रियाजीत, महुआ, मन्नीजोत, राउतडीला, सिगारजोत, भनवापुर आदि आपस में जुड़ते हैं। सड़क का निर्माण चार महीना पहले ही लाखों रुपये की लागत से हुआ, लेकिन लगातार बारिश व बाढ़ से यह सड़क एक दर्जन से अधिक स्थानों पर पूरी तरह से कट चुकी है। चंद्रदीपघाट पुल से नीचे उतरते ही जगह- जगह कटी सड़क यात्रा को कठिन बनाने का काम कर रही है। परवेज मलिक, एहतेशाम, उमेश, भोलू, पवन मिश्रा, राज अग्रहरि, रमाकांत त्रिपाठी आदि लोगों का कहना है कि मार्ग के निर्माण में मानकों की अनदेखी की गई जिसके चलते पहली बारिश में ही मार्ग जगह- जगह कट गया। इस मार्ग पर लोग चोटहिल हो रहे हैं। शिकायत के बाद भी कोई सुनने वाला नहीं है। अधिशासी अभियंता लोनिवि राजेश कुमार ने कहा कि सड़क मरम्मत शीघ्र कराई जाएगी।

chat bot
आपका साथी