एसआइ व सिपाही पर पीड़ित को धमकाने का आरोप

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासिनी महिला को पिछले माह गांव के कुछ लोगों ने घर में घुसकर बुरी तरह मारापीटा। पीड़िता ने सीओ से न्याय की गुहार लगाते हुए प्रार्थनापत्र भी दिया। लेकिन हल्का एसआई ने उल्टे उसी ही थाने बुला कर गाली गलौच के साथ डरा धमकाकर भगा दिया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 25 Jul 2021 12:19 AM (IST) Updated:Sun, 25 Jul 2021 12:19 AM (IST)
एसआइ व सिपाही पर पीड़ित को धमकाने का आरोप
एसआइ व सिपाही पर पीड़ित को धमकाने का आरोप

सिद्धार्थनगर : थाना क्षेत्र के एक गांव निवासिनी महिला को पिछले माह गांव के कुछ लोगों ने घर में घुसकर बुरी तरह मारापीटा। पीड़िता ने सीओ से न्याय की गुहार लगाते हुए प्रार्थनापत्र भी दिया। लेकिन हल्का एसआई ने उल्टे उसी ही थाने बुला कर गाली गलौच के साथ डरा धमकाकर भगा दिया। लेकिन एक बार फिर उन्हीं आरोपितों ने महिला के घर में घुसकर उसके साथ छेड़खानी की और जान से मारने की धमकी देकर कहा कि पुलिस उनका कुछ बिगाड़ नहीं सकती। महिला का आरोप है कि एसआई व हल्का सिपाही दूसरे पक्ष से मिला हुआ है। जिससे उसकी शिकायत कहीं नहीं सुनी जा रही है। थाने पर तहरीर देने पर भी मुकदमा नहीं दर्ज हो रहा। पूरे गांव के सामने उसके साथ छेड़खानी हुई। लेकिन पुलिस उसे मुंह बंद रखने के लिए धमका रही है। पीड़िता ने एसपी व महिला आयोग को पत्र भेजकर न्याय की गुहार लगाई है। सीओ अजय कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि प्रार्थना पत्र पर थानाध्यक्ष को जांच कर मुकदमा दर्ज करने के लिए कहा गया है। ्र विवाहिता को छत से धक्का देने का आरोप : थाना क्षेत्र के ग्राम परसौना में ब्याही गई लड़की के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर ससुराल पक्ष पर उसे शुक्रवार को छत से धक्का देकर नीेचे धकेलने का आरोप लगाया है। कहा कि नीचे गिरने से उसे हल्की चोटें आईं।

बांसी थाना क्षेत्र के सिघोरिया निवासी घनश्याम मिश्रा ने तहरीर में कहा कि तीन महीना पहले उनके पुत्री की नीरज की शादी परसौना निवासी जनार्दन तिवारी के पुत्र गौतम तिवारी के साथ हुआ है। विवाह के बाद से ही ससुराल के स्वजन तरह-तरह की आरोप लगाकर प्रताड़ित करते रहे। शुक्रवार को रात में आठ बजे सास, ससुर व पति गौतम तिवारी ने नीरज के साथ मारपीट करते हुए छत पर ले गए। वहां से उसे धक्का देकर नीचे गिरा दिया। एसओ राजेंद्र बहादुर सिंह कहा कि तहरीर मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी