लाकडाउन में मास्क बनाने वाली बेटी सम्मानित

नगर पंचायत बिस्कोहर स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय परिसर में गुरुवार को मिशन शक्ति के तहत संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें महिला सुरक्षा उनके सम्मान व स्वावलंबन विषय पर विचार प्रकट किए गए।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 22 Oct 2020 10:59 PM (IST) Updated:Thu, 22 Oct 2020 10:59 PM (IST)
लाकडाउन में मास्क बनाने वाली बेटी सम्मानित
लाकडाउन में मास्क बनाने वाली बेटी सम्मानित

सिद्धार्थनगर : नगर पंचायत बिस्कोहर स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय परिसर में गुरुवार को मिशन शक्ति के तहत संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें महिला सुरक्षा, उनके सम्मान व स्वावलंबन विषय पर विचार प्रकट किए गए। कार्यक्रम के दौरान लाकडाउन में मास्क बनाकर जरूरतमंदों में बांटने वाली सुखिर्यो में रहीं कस्बा निवासी रूबी गुप्ता को सम्मानित किया गया।

एसडीएम उत्कर्ष श्रीवास्तव ने कहा कि नारी सुरक्षा के प्रति सभी लोग अपनी जिम्मेदारी समझें। वर्तमान समय में महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी महती भूमिका निभा रही है। पुलिस क्षेत्राधिकारी उमेश चंद शर्मा ने नारी सशक्तीकरण की दिशा में सभी लोगों के सहयोग को जरूरी बताया। प्रभारी निरीक्षक रणधीर कुमार मिश्रा, महिला कांस्टेबल दिव्या सिंह, पूनम विश्वकर्मा व सुजाता राव, प्रधानाध्यापक उमाकांत गुप्ता, सहायक अध्यापिका अंजली गुप्ता, संचालिका आस्था जायसवाल, व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रभात जायसवाल, सुधीर तिवारी आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी