25 को जीवंत हो जाएगा माधव बाबू का नाम : स्वास्थ्य मंत्री

जिला मुख्यालय पर आगामी पर आयोजित प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी के आगमन को लेकर भाजपा कार्यकर्ता काफी उत्साहित हैं। स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह की अध्यक्षता में इसके लिए गुरुवार को नगर के एक मैरिज हाल में विधान सभा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 21 Oct 2021 11:28 PM (IST) Updated:Thu, 21 Oct 2021 11:28 PM (IST)
25 को जीवंत हो जाएगा माधव बाबू का नाम : स्वास्थ्य मंत्री
25 को जीवंत हो जाएगा माधव बाबू का नाम : स्वास्थ्य मंत्री

सिद्धार्थनगर : जिला मुख्यालय पर आगामी पर आयोजित प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी के आगमन को लेकर भाजपा कार्यकर्ता काफी उत्साहित हैं। स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह की अध्यक्षता में इसके लिए गुरुवार को नगर के एक मैरिज हाल में विधान सभा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। जिसमें स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि हम बांसी विधान सभा क्षेत्रवासियों के लिए यह गर्व की बात है कि माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कालेज के उद्घाटन के साथ ही माधव बाबू का नाम भी हमेशा हमेशा के लिए जीवंत हो जाएगा।

मंत्री ने कहा कि सिद्धार्थनगर जनपद में प्रधानमंत्री का आगमन व सभा कई जनपद के विकास में एक अहम भूमिका अदा करेगी। वह जिले के विकास हेतु कई सौगात भी देंगे। इससे विकास पहिया और तीव्रता से आगे बढ़ेगा। बांसी विधान सभा से करीब अस्सी हजार से अधिक लोग प्रधान मंत्री के कार्यक्रम में ले जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। यह संख्या और बढ़ाने के लिए जुट जाएं। सही मानें में जिले पर प्रधान मंत्री का आगमन बांसी के लोगों के लिए महत्वपूर्ण होगा। इस कारण उन्हें सुनने का मौका कोई न गवां सके इस लिए सभी कार्यकर्ताओं को ईमानदारी से आज से ही बूथ से लेकर आम लोगों को सभा स्थल से सीधे जोड़ने के लिए जुटना होगा। बैठक में राजकुमार अभय प्रताप सिंह, उमेश मिश्र, घनश्याम मिश्रा, अजय कुमार श्रीवास्तव, गौरी शंकर अग्रहरि, आनंद शंकर मणि त्रिपाठी, विजय बहादुर तिवारी, नगर अध्यक्ष जगजीवन गौड़ के साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। पीएम के कार्यक्रम की तैयारी में लग जाएं कार्यकर्ता

सिद्धार्थनगर :प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 25 अक्टूबर को बुद्ध की धरा सिद्धार्थनगर आ रहे हैं। वह पं. माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कालेज का शुभारंभ करेंगे। सभी कार्यकर्ता पीएम के कार्यक्रम की तैयारी में लग जाएं। ऐसी व्यवस्था बनाएं कि अधिक से अधिक संख्या में लोगों की इसमें भागीदारी हो सके।

यह बातें भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं मुख्यअतिथि यशकांत सिंह ने कही।

वह गुरुवार को बिस्कोहर स्थित राम जानकी मंदिर परिसर में कार्यक्रम की तैयारी को लेकर आयोजित मंडल स्तरीय बैठक बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में ही नहीं, बल्कि आम जनता में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है।

विशिष्ट अतिथि भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष नरेंद्र मणि त्रिपाठी ने कहा कि प्रधानमंत्री के आगमन से क्षेत्र की जनता इतनी उत्साहित है कि वह अपने साधन से कार्यक्रम में भाग लेने की तैयारी कर रही है। जिला मंत्री अजय गुप्ता ने कहा कि जिन पदाधिकारियों को जिम्मेदारी मिली है, उसका निर्वाहन पूरी ईमानदारी से करें। मंडल अध्यक्ष श्रवण गिरी, सुधीर तिवारी, मोना पाण्डेय, अखिलेश अवस्थी, अटल प्रजापति, मनोज यादव, मारुति नंदन मौर्य आदि उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी