पौराणिक नगरी भारतभारी में मनी दिवाली

अयोध्या में श्रीराम मंदिर भूमिपूजन के मौके पर तीन युगों की साक्षी पौराणिक नगरी भारतभारी नये कलेवर में सजी संवरी दिखी। खंभों को न सिर्फ भगवा रंग से रंगा गया था बल्कि हर खंभे और घरों पर लहरा रहा भगवा ध्वज एक अछ्वुत छटा बिखेर रहा था।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 05 Aug 2020 09:03 PM (IST) Updated:Wed, 05 Aug 2020 09:03 PM (IST)
पौराणिक नगरी भारतभारी में मनी दिवाली
पौराणिक नगरी भारतभारी में मनी दिवाली

सिद्धार्थनगर : अयोध्या में श्रीराम मंदिर भूमिपूजन के मौके पर तीन युगों की साक्षी पौराणिक नगरी भारतभारी नये कलेवर में सजी संवरी दिखी। खंभों को न सिर्फ भगवा रंग से रंगा गया था, बल्कि हर खंभे और घरों पर लहरा रहा भगवा ध्वज एक अछ्वुत छटा बिखेर रहा था। मंदिरों में पूरे दिन भजन कीर्तन और धार्मिक अनुष्ठान के कार्यक्रम होते रहे जिसमें आस पास कई गांव के लोगों ने सहभागिता निभाई। शाम होते ही श्रद्धालुओं ने मिट्टी के दिये जलाकर दीवाली मनाई। विधायक राघवेंद्र सिंह की मौजूदगी में देर शाम भारतभारी पर्यटन विकास समिति के सदस्य व वरिष्ठ अधिवक्ता रमेश कुमार पांडेय, रमन पांडेय, राजन शुक्ला, विलास कन्नौजिया, पंकज पांडेय आदि की अगुवाई में दीपदान का कार्यक्रम शारीरिक दूरी को ध्यान में रखते हुए आयोजित हुआ। घाटों पर जलाए गए 1001 दीपों से पूरा सरोवर जगमगा उठा।

chat bot
आपका साथी