प्रभुदयाल विद्यार्थी के नाम होगा करौंदा मसिना का सरोवर

आजादी के अमृत महोत्सव के क्रम में ग्राम पंचायत करौंदा मसिना टोला मदुरा में प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट अमृत सरोवर के कायाकल्प का शुभारंभ सांसद जगदंबिका पाल व जिलाधिकारी संजीव रंजन ने नारियल फोड़कर किया। सरोवर में मनरेगा मजदूरों के साथ कुदाल से मिट्टी निकाला और ग्रामीणों का उत्साहवर्धन किया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 06 May 2022 10:59 PM (IST) Updated:Fri, 06 May 2022 10:59 PM (IST)
प्रभुदयाल विद्यार्थी के नाम होगा करौंदा मसिना का सरोवर
प्रभुदयाल विद्यार्थी के नाम होगा करौंदा मसिना का सरोवर

सिद्धार्थनगर: आजादी के अमृत महोत्सव के क्रम में ग्राम पंचायत करौंदा मसिना टोला मदुरा में प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट अमृत सरोवर के कायाकल्प का शुभारंभ सांसद जगदंबिका पाल व जिलाधिकारी संजीव रंजन ने नारियल फोड़कर किया। सरोवर में मनरेगा मजदूरों के साथ कुदाल से मिट्टी निकाला और ग्रामीणों का उत्साहवर्धन किया।

सांसद ने कहा कि आजादी अपने आप में जीवन की एक अनुभूति है। इसका व्याख्यान नहीं की जा सकती। जनपद में 75 सरोवर के कायाकल्प शुरू हुआ है। सरोवर का नाम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. प्रभू दयाल विद्यार्थी के नाम पर होगा।

जिलाधिकारी संजीव रंजन ने कहा कि जल अमृत है, जिसे हम सबको स्वच्छ रखना और संचयन करना है। सभी के प्रयास से राज्य में यह जनपद अग्रणी जनपद होगा। मुख्य विकास अधिकारी पुलकित गर्ग ने कहा कि जनपद के 75 सरोवर का चयन अमृत सरोवर योजना में किया गया है। इन सरोवरों के कायाकल्प के लिए राज्य वित्त, पंद्रहवां वित्त व मनरेगा से यहां इंटरलाकिग, स्ट्रीट लाइट, बेंच, जिम, इंडिया मार्का पंप आदि लगवाया जाएगा। सोलर पंप की भी व्यवस्था होगी। ब्लाक प्रमुख सावित्री देवी व ग्राम प्रधान करौंदा मसिना, प्रधान संघ ब्लाक अध्यक्ष प्रभुदयाल यादव ने सभी का आभार व्यक्त किया। संचालन उपायुक्त श्रम रोजगार संजय शर्मा ने किया। महोत्सव में ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि श्रीष चौधरी, राजा शोहरतगढ़ योगेन्द्र सिंह, खण्ड विकास अधिकारी मनोज कुमार, एडीओ पंचायत ओमप्रकाश, अब्दुल कयूम, मोहम्मद अयूब, अभिषेक त्रिपाठी, आशीष आदि मौजूद रहे।

सुहेलवा व पचमोहनी में पानी का संरक्षण बहुत जरूरी

सिद्धार्थनगर : शुक्रवार को आजादी का अमृत महोत्सव की श्रृंखला में राज्य सरकार की तरफ से शुरू किए गए अमृत सरोवर मिशन के तहत विधायक माता प्रसाद पांडेय ने भूमिपूजन कर इटवा ब्लाक के सुहेलवा व खुनियांव ब्लाक के पचमोहनी गांव के तालाब के नवीनीकरण कार्य का शुभारंभ किया। इस योजना के तहत तालाबों का कायाकल्प किया जाएगा। नवीनीकरण के तहत तालाबों के पानी की क्षमता में बढ़ोतरी, बैठने के लिए बेंच, सीढ़ी, चारों तरफ विभिन्न प्रकार के फूल, हाईमास्ट , सामुदायिक शौचालय के साथ दुकानों का निर्माण करवाया जायेगा, जिसका संचालन समूह करेगा। इस अभियान के तहत दोनों ब्लाक में इटवा के पांच व खुनियांव के छह, कुल ग्यारह तालाबों का कायाकल्प होगा । कार्यक्रम का शुभारंभ करने के पश्चात उपस्थित ग्रामवासियों को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि भविष्य के लिए पानी का संरक्षण बहुत जरूरी है। जलस्तर घट रहा है। तालाबों का संरक्षण करके घटते जलस्तर को रोका जा सकता है। सरकार इसके लिए प्रयासरत है। सरकारी संपत्ति की रखवाली करना हम सबकी जिम्मेदारी है। सरकारी योजनाओं का आप सभी भरपूर लाभ उठाये। इटवा बीडीओ अरुण कुमार श्रीवास्तव, खुनियांव बीडीओ आनंद गुप्ता, जावेद अहमद, शेषदत्त मिश्रा, संतराम आदि उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी