जन्मे कन्हाई, बजने लगी बधाई

शुक्रवार को सर्किल के बांसी व जोगिया कोतवाली सहित थाना खेसरहा व डिड़ई में श्री कृष्ण जन्म अष्ठमी की धूम रही। कोतवाली व थानों को विद्युत झालरों व रंग बिरंगे गुब्बारों से जहां दुल्हन की तरह सजाया गया था वहीं आकर्षक झांकियों का निर्माण कर भगवान कृष्ण के जन्मदिन को मनाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 30 Aug 2021 11:27 PM (IST) Updated:Mon, 30 Aug 2021 11:27 PM (IST)
जन्मे कन्हाई, बजने लगी बधाई
जन्मे कन्हाई, बजने लगी बधाई

सिद्धार्थनगर : शुक्रवार को सर्किल के बांसी व जोगिया कोतवाली सहित थाना खेसरहा व डिड़ई में श्री कृष्ण जन्म अष्ठमी की धूम रही। कोतवाली व थानों को विद्युत झालरों व रंग बिरंगे गुब्बारों से जहां दुल्हन की तरह सजाया गया था, वहीं आकर्षक झांकियों का निर्माण कर भगवान कृष्ण के जन्मदिन को मनाया गया।

इस दौरान देवी जागरण के कलाकारों ने भक्ति संगीत की ऐसी रसधार बहाई की श्रद्धालु पूरी रात मगन हो नाचते व झूमते रहे। कोतवाली पर इस दौरान विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया था। जिसमें शाम आठ बजे से ही लोगों के प्रसाद ग्रहण करने का क्रम शुरू हो गया। रात 12 बजे तक चले भंडारे में नगर व आस -पास ग्रामीण क्षेत्रों के करीब दो हजार लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। कोतवाल छत्रपाल सिंह की अगुवाई में इस कार्यक्रम को काफी भव्य रूप से मनाए जाने की हर कोई तारीफ कर रहा था। कार्यक्रम में पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह सहित एसडीएम जग प्रवेश, सीओ अरुण चंद आदि ने भी उनके बेहतर व्यवस्था की तारीफ की। इसी प्रकार डिड़ई थाने पर प्रभारी भानु प्रताप सिंह ने भी इस कार्यक्रम को काफी भव्य रूप से मनाया। मुंबई से आये जागरण ग्रुप के कलाकारों ने भक्ति संगीत की प्रस्तुतियों से श्रोताओं को ऐसा मंत्रमुग्ध किया सभी पूरी रात परिसर में जमे रहे। दो बजे कार्यक्रम समाप्ति की घोषणा पर लोगों ने अनुनय विनय कर इसे सुबह चार बजे तक जारी रखा। यहां भी करीब एक हजार लोगों को भंडारे का प्रसाद ग्रहण कराया गया। जगह के अभाव में भी परिसर को इतने भव्य रूप में सजाया गया था कि वह हवेली की तरह लग रही थी। खेसरहा थाना अध्यक्ष रविद्र कुमार सिंह ने भी इस दौरान अपने थाने पर बेहतर झांकी निर्माण करा सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया था। यहां भी रात 12 बजे तक श्रद्धालुओं व आगंतुकों की भीड़ जमी रही।

chat bot
आपका साथी