प्रदेश में जंगलराज, किसान नौजवान निराश: लल्लू

प्रदेश अध्यक्ष क्षेत्र के ग्राम झहरांव में पार्टी द्वारा चलाए जा रहे न्याय पंचायत सृजन कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि ब्लाक न्याय पंचायत व ग्राम पंचायत स्तर पर कांग्रेस का संगठन खड़ा किया जाएगा जिससे जन-जन की समस्या के लिए हम लड़ सकें।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 30 Nov 2020 11:48 PM (IST) Updated:Mon, 30 Nov 2020 11:48 PM (IST)
प्रदेश में जंगलराज, किसान नौजवान निराश: लल्लू
प्रदेश में जंगलराज, किसान नौजवान निराश: लल्लू

सिद्धार्थनगर : कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार पूरी तरह विफल हो गई है। बेरोजगारी चरम पर है और पूरे प्रदेश में जंगलराज का बोलबाला है। किसानों की अर्थव्यवस्था चरमरा गई है और प्रदेश के मुखिया चुनाव प्रचार में व्यस्त हैं।

पथरा संवाददाता के मुताबिक प्रदेश अध्यक्ष क्षेत्र के ग्राम झहरांव में पार्टी द्वारा चलाए जा रहे न्याय पंचायत सृजन कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि ब्लाक, न्याय पंचायत व ग्राम पंचायत स्तर पर कांग्रेस का संगठन खड़ा किया जाएगा, जिससे जन-जन की समस्या के लिए हम लड़ सकें। किसान बिल का पुरजोर विरोध करते हुए कहा कि भाजपा सरकार खेती की कमान किसानों से छीन कर जमाखोरों के हाथ में देना चाहती है, जिसका कांग्रेस पार्टी पुरजोर विरोध करेगी। उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया कि 1835 रुपये धान का समर्थन मूल्य होने के बावजूद 11-12 सौ रुपये में किसानों को धान बेचने पर मजबूर होना पड़ रहा है, क्रय केंद्र बंद पड़े हैं। पश्चिमी जिलों में एक से दो रुपये में आलू की खरीद हो रही है ,जबकि आम लोगों को 50 से 60 रुपये प्रतिकिलो बेचा जा रहा है, सारा पैसा जमाखोरों के हाथ में जा रहा है। गन्ना किसानों का आठ हजार करोड़ रुपये बकाया है। खाद का दाम जहां बढ़ा दिया गया वहीं उसका वजन घटा दिया गया, यह भी किसानों के साथ धोखा है । बिजली की कीमतों में भारी वृद्धि कर दी गई, जिससे आम लोगों में सरकार के प्रति रोष व्याप्त है। इस अवसर पर पूर्व सांसद मोहम्मद मुकीम, डा. चंद्रेश उपाध्याय, विश्व विजय सिंह, सच्चिदानंद पांडे, जिलाध्यक्ष काजी सुहेल, रंजना मिश्रा, अभिनव राय, आलोक पासी, डा. रमेश चौधरी, वंश नाथ धर द्विवेदी, मौलाना हमीदुल्लाह व मुकेश चौबे आदि उपस्थित थे।

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू का जनपद की सीमा में प्रवेश करते ही जगह-जगह स्वागत किया गया। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता डा. चंद्रेश उपाध्याय, जिलाध्यक्ष काजी सुहेल के साथ कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहला उनका अभिनंदन किया। असनहरा, डिड़ई, तिलौली, बांसी, मिठवल में उनके वाहन को रोककर कार्यकर्ताओं ने उत्साह पूर्वक उनका स्वागत किया। इस अवसर पर केशव शरण भट्ट, राजन श्रीवास्तव, निवास अली, जब्बार अहमद, जुल्फिकार अहमद, आसिफ खान व मुस्ताक अहमद आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी