प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय का निधन

जनपद न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश (परिवार न्यायालय) श्याम नारायण पति त्रिपाठी (58) का निधन गुरुवार दोपहर लखनऊ के अस्पताल में इलाज के दौरान हो गया है। वह 1994 बैच के न्यायिक अधिकारी व देवरिया के नूनखार के ग्राम मखुनी के मूल निवासी थे

By JagranEdited By: Publish:Thu, 17 Jan 2019 11:02 PM (IST) Updated:Thu, 17 Jan 2019 11:02 PM (IST)
प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय का निधन
प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय का निधन

सिद्धार्थनगर : जनपद न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश (परिवार न्यायालय) श्याम नारायण पति त्रिपाठी (58) का निधन गुरुवार दोपहर लखनऊ के अस्पताल में इलाज के दौरान हो गया है। वह 1994 बैच के न्यायिक अधिकारी व देवरिया के नूनखार के ग्राम मखुनी के मूल निवासी थे। इनकी पहचान लोकप्रिय न्यायिक अधिकारी के रूप में थी। बुधवार की शाम को उनकी तबीयत खराब हुई तो चिकित्सकों तत्काल उन्हें लखनऊ के सहारा अस्पताल के लिए रेफर किया जहां उनकी मौत हो गई। प्रधान न्यायाधीश के निधन की खबर मिलने के बाद जनपद न्यायालय परिसर में शोक की लहर दौड़ गई। दो मिनट का मौन रख श्रद्धाजंलि अर्पित की गई। जिला जज नीलकंठ सहाय ने कहा कि न्यायाधीश त्रिपाठी अपने सौम्य स्वभाव को लेकर सभी के चहेते रहे। इस दौरान एडीजे प्रथम डीके त्रिपाठी, एफटीसी प्रथम रोहित रघुवंशी, एफटीसी द्वितीय निर्भय नारायण राय, विशेष न्यायाधीश रामचंद्र यादव प्रथम, सीजेएम संजय चौधरी, सिविल जज (सीनियर डिवीजन) महेंद्र कुमार प्रथम, सिविल जज (जूनियर डिवीजन) अर्पिता ¨सह, अर्जुन झा, अध्यक्ष सिविल सिद्धार्थ बार एसोसिएशन अखंड प्रताप ¨सह, महामंत्री अंजनी कुमार, अधिवक्ता विजय कुमार उपाध्याय, गंगाराम पांडेय, पीएन ¨सह, वीरेंद्र श्रीवास्तव, रामउजागिर पांडेय, रमेश पांडेय, कन्हैया पांडेय आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी