पट खुलते ही गूंजा माता का जयकारा

अमन चैन कमेटी के तत्वावधान में भानपुररानी में दुर्गा महोत्सव का आयोजन प्रारंभ हो गया है। बुधवार रात्रि वैदिक मंत्रोच्चार के बीच स्थापित प्रतिमा के पट खोले गए जिसके बाद सामूहिक आरती कर लोगों ने सुख समृद्धि का आशीर्वाद मांगा। भानपुररानी में लगातार 29 वर्षों से दुर्गा पूजा का आयोजन किया जाता है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 22 Oct 2020 10:49 PM (IST) Updated:Thu, 22 Oct 2020 10:49 PM (IST)
पट खुलते ही गूंजा माता का जयकारा
पट खुलते ही गूंजा माता का जयकारा

सिद्धार्थनगर : अमन चैन कमेटी के तत्वावधान में भानपुररानी में दुर्गा महोत्सव का आयोजन प्रारंभ हो गया है। बुधवार रात्रि वैदिक मंत्रोच्चार के बीच स्थापित प्रतिमा के पट खोले गए, जिसके बाद सामूहिक आरती कर लोगों ने सुख समृद्धि का आशीर्वाद मांगा।

भानपुररानी में लगातार 29 वर्षों से दुर्गा पूजा का आयोजन किया जाता है। बुधवार रात्रि भवानीगंज थानाध्यक्ष रविद्र कुमार सिंह ने स्थापित प्रतिमा के पट खोले। कहा कि कोविड नियमों का अनुपालन करते हुए ही महोत्सव में शामिल हों। फिजिकल डिस्टेंसिग, मास्क की अनिवार्यता भी जरूरी है। डुमरियागंज ब्लाक अध्यक्ष संतोष सैनी, पुरुषोत्तम दूबे, अर्श श्रीवास्तव, देवानंद पाठक, ओमप्रकाश श्रीवास्तव, सांसद प्रतिनिधि राजेश द्विवेदी, पिटू अग्रहरि, रघुनाथ श्रीवास्तव, रामदयाल, शिवकुमार, आदेश श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी