2022 में सपा की सरकार बनना तय: डा. संजय चौहान

जनवादी पार्टी (सोशलिस्ट) के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. संजय सिंह चौहान जनक्रांति यात्रा लेकर मंगलवार को डुमरियागंज पहुंचे। बेवां स्थित महुआरा बार्डर पर सपा के पदाधिकारियों ने यात्रा का भव्य स्वागत किया। कस्बा भ्रमण करती हुई यात्रा खीरा मंडी स्थित एक मैरिज हाल में पहुंची जहां फूल मालाओं के साथ उनका अभिनंदन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 21 Sep 2021 10:55 PM (IST) Updated:Tue, 21 Sep 2021 10:55 PM (IST)
2022 में सपा की सरकार बनना तय: डा. संजय चौहान
2022 में सपा की सरकार बनना तय: डा. संजय चौहान

सिद्धार्थनगर : जनवादी पार्टी (सोशलिस्ट) के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. संजय सिंह चौहान जनक्रांति यात्रा लेकर मंगलवार को डुमरियागंज पहुंचे। बेवां स्थित महुआरा बार्डर पर सपा के पदाधिकारियों ने यात्रा का भव्य स्वागत किया। कस्बा भ्रमण करती हुई यात्रा खीरा मंडी स्थित एक मैरिज हाल में पहुंची जहां फूल मालाओं के साथ उनका अभिनंदन किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने लोगों को भाजपा सरकार की गलत नीतियों के बारे में बताया। भाजपा हटाओ, प्रदेश बचाओ का उन्होंने नारा दिया।

दावा किया कि वर्ष 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में प्रदेश में सरकार बनेगी। कहा कि आज प्रदेश की जनता सपा सरकार में कराए गए विकास कार्यों को याद कर रही है। जनता सपा के साथ खड़ी है। इसलिए समाजवादी पार्टी की सरकार आनी तय है। बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, महिलाओं की सुरक्षा सहित आम आदमी की समस्याओं से भाजपा सरकार का कोई लेना देना नहीं है। किसानों की आय दोगुनी करने का वादा कर सत्ता में आई भाजपा सरकार ने किसानों पर ही काले कानून को थोप दिया है। इस कृषि ़कानून को ़खत्म कराने के लिए लंबे अरसे से किसान धरने पर बैठे हैं। लेकिन सरकार कुछ नहीं कर रही है। सपा जिलाध्यक्ष लालजी यादव, सपा नेता रामकुमार उर्फ चिकू यादव, महासचिव कमरुज्जमा, बेचई यादव, रघुनंदन पांडेय, अतीकुर्रहमान, अज्जू सिंह, अनीस खान, बब्लू खान, अजय गुप्ता, अनवर आदि मौजूद रहे।

वितरण प्रणाली में कोटेदार करते हैं मनमानी, शिकायत

सिद्धार्थनगर : खुनियांव विकास खंड अंतर्गत पेंदा नानकार ग्राम पंचायत में सार्वजनिक वितरण प्रणाली का बुरा हाल। कोटेदार की मनमानी से कार्ड धारक त्रस्त है। सात दर्जन से अधिक ग्रामीणों ने इसकी शिकायत उपजिलाधिकारी समेत आपूर्ति निरीक्षक से करते हुए कोटा निरस्त करने की मांग की है।

कार्ड धारकों में अनूप पाण्डेय, सीता राम, सर्वजीत, ऊषा गिरी, नीलम, सरिता, फौजदार, रामजीत, शुभम गुप्ता, जगदीश, ज्वाला प्रसाद, फूलचंद, राजेश, शकुंलता, प्रेमजीत आदि ने हस्ताक्षरयुक्त शिकायती पत्र में कहा है कि उनके यहां उचित दर विक्रेता वितरण प्रणाली में अनियमितता बरत रहे हैं। लाभार्थियों को कम खाद्यान्न देते हैं, अगर कोई विरोध करता है तो गाली-ग्लौज के साथ मारपीट पर आमादा हो जाते हैं। अन्त्योदय कार्ड धारक हो या पात्रगृहस्थी सभी के राशन में कटौती की जाती है। अनियमितता व इनके व्यवहार से हर कोई त्रस्त है। कार्ड धारकों ने निष्पक्ष जांच करते हुए दोषी के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की है।

आपूर्ति निरीक्षक मुकेश प्रसाद ने कहा कि शिकायत संज्ञान में है। वह स्वयं गांव में जांच करने के लिए गए थे। बहुत सारे कार्ड धारकों से बयान भी लिए हैं। उचित दर विक्रेता के विरुद्ध आरोपपत्र जारी करते हुए एक सप्ताह का समय दिया गया है, इसके बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी