गन्ने की फसल पर कीटों का प्रकोप, किसान चितित

बढ़नीचाफा एवं उसके आसपास के क्षेत्र में गन्ने की खेती अछी-खासी होती है। कुल 29 टोलों में बंटे बढ़नीचाफा में गन्ने की पैदावार काफी बेहतर होती है। परंतु इस समय गन्ने की फसल पर कीटों के प्रकोप ने किसानों को चितित कर दिया है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 18 Oct 2021 11:26 PM (IST) Updated:Mon, 18 Oct 2021 11:26 PM (IST)
गन्ने की फसल पर कीटों का प्रकोप, किसान चितित
गन्ने की फसल पर कीटों का प्रकोप, किसान चितित

सिद्धार्थनगर : बढ़नीचाफा एवं उसके आसपास के क्षेत्र में गन्ने की खेती अच्छी-खासी होती है। कुल 29 टोलों में बंटे बढ़नीचाफा में गन्ने की पैदावार काफी बेहतर होती है। परंतु इस समय गन्ने की फसल पर कीटों के प्रकोप ने किसानों को चितित कर दिया है। किसानों के मुताबिक फसल के ऊपरी हिस्से में रोग लगने से पत्तियां गिर रही हैं, ऐसे में उत्पादन प्रभावित होने की शंका बढ़ गई है।

क्षेत्र में नकदी फसल के रूप में किसान गन्ना उगाते रहे हैं। चीनी मिल दूर होने के बावजूद यहां गन्ना किसानों की संख्या बहुत ज्यादा है। गन्ने के जूस की बढ़ती डिमांड एवं गुड़ उत्पादन को लेकर किसान गन्ने की ओर रूझान अधिक रख रहे हैं। इधर गन्ने की फसल थोड़ी बड़ी होने लगी तो फसल पर चोटी छेदक कीटों का प्रकोप शुरू हो गया है। किसानों में मंटू जायसवाल, राम विलास, हृदय राम, दिनेश यादव, गोलू यादव, विनय कुमार का कहना है कि कीट पौधों के ऊपरी भाग में लग रहे हैं, देखते ही देखते पौधा सूखकर जमीन पर गिर जा रहा है। लहलहाती फसल की ऊपरी कल्ले पर सफेद रंग के कीट दिखाई दे रहे हैं। तमाम कीटनाशकों का छिड़काव कर रहे हैं, परंतु दवा ज्यादा प्रभावी दिखाई नहीं दे रही है। कृषि विज्ञान केंद्र सोहना के वैज्ञानिक डा. मारकण्डेय का कहना है कि उक्त रोग का प्रकोप होने पर केरोसीन नामक दवा का छिड़काव पंद्रह दिन के अंतराल पर करते हुए सिचाई करना चाहिए। ऐसा करने पर एक माह के अंदर फसल सुरक्षित हो जाएगी। बहाल करें धान क्रय केंद्र

सिद्धार्थनगर : सपा नेता अफसर रिजवी ने मिश्रौलिया धान क्रय केंद्र को शाहपुर नवीन मंडी स्थानांतरित करने पर गहरा रोष प्रकट किया है। कहा कि स्थानीय प्रशासन किसानों की समस्याओं को लेकर बेहद उदासीन है मिश्रौलिया का धान क्रय केंद्र बंद होने से स्थानीय किसानों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने केंद्र मिश्रौलिया में ही संचालित करने की मांग की है।

हाईमास्ट खराब, दिक्कत

सिद्धार्थनगर : क्षेत्र के धोबहा चौराहे व धोबहा गांव में लगा हाईमास्ट कई माह से खराब होने से लोग अंधेरे में रहने को मजबूर हैं। उक्त व्यवस्था पूर्व सांसद मो.मुकीम के कार्यकाल में हुई थी।दयाराम ,फूलचंद ,मानिकराम ,रफीक राहुल ,जिब्रील आदि लोगों ने हाईमास्ट ठीक कराने की मांग की है।

--

स्पीड ब्रेकर की मांग

सिद्धार्थनगर : डुमरियागंज- इटवा मार्ग पर बढ़ती दुर्घटनाओं को देखते हुए, स्थानीय लोगों ने विभाग से उक्त मार्ग के भनवापुर मोड़ पर स्पीड ब्रेकर बनाए जाने की मांग की है। स्पीड ब्रेकर तेज रफ्तार वाहनों पर लगाम लगा सकता है, जिससे दुर्घटनाओं में कमी आएगी। स्थानीय लोगों मे वहीद अहमद, सुभाष चंद्र आनंद, वाजिद, मनबहाल, पप्पू, विजय गुप्ता, बीर वर्मा आदि लोगों ने पीडब्ल्यूडी से स्पीड ब्रेकर बनवाने की मांग की है।

chat bot
आपका साथी