इटवा, त्रिलोकपुर व मिश्रौलिया में महिला हेल्पडेस्क का शुभारंभ

फोटो 23 एसडीआर 105 - कैचवर्ड नारी सुरक्षा क्रासर - मुख्यमंत्री ने वीडियो कांफ्रेंसिग तो थाने पर महिला प्रधान ने काटा फीता कार्यक्रम के जरिये नारी सुरक्षा के प्रति सभी को किया गया जागरूक जागरण संवाददाता इटवा

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Oct 2020 05:52 PM (IST) Updated:Fri, 23 Oct 2020 05:52 PM (IST)
इटवा, त्रिलोकपुर व मिश्रौलिया में  महिला हेल्पडेस्क का शुभारंभ
इटवा, त्रिलोकपुर व मिश्रौलिया में महिला हेल्पडेस्क का शुभारंभ

सिद्धार्थनगर : मिशन नारी शक्ति के तहत शुक्रवार को इटवा, त्रिलोकपुर व मिश्रौलिया थाने में महिला हेल्पडेस्क का शुभारंभ किया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वीडियो कांफ्रेंसिग के जरिये तो स्थानीय स्तर पर सम्मानित महिला ग्राम प्रधान द्वारा फीता काटकर इसका शुभारंभ किया गया।

इटवा थाने पर बरगदवा की प्रधान कुसुम ने फीता काटकर उदघाटन किया। उपजिलाधिकारी उत्कर्ष श्रीवास्तव, पुलिस क्षेत्राधिकारी अजय कुमार श्रीवास्तव व प्रभारी निरीक्षक वेद प्रकाश श्रीवास्तव ने महिला हेल्पडेस्क के बारे में लोगों को विस्तृत जानकारी दी। सभी को मिशन नारी शक्ति के प्रति जागरूक किया। बड़ी संख्या में लोग फिजिकल डिस्टेंसिग के साथ मौजूद रहे, महिलाओं की संख्या उल्लेखनीय रही।

बिस्कोहर प्रतिनिधि के अनुसार महिलाओं की सुरक्षा व नारी सशक्तीकरण के संबंध में चलाए जा रहे अभियान नारी शक्ति के तत्वावधान में त्रिलोकपुर थाने पर महिला हेल्पडेस्क का शुभारंभ महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष वीणा सिंह ने फीता काटकर किया। प्रभारी निरीक्षक रणधीर कुमार मिश्रा ने महिला सुरक्षा के लिए चल रही सेवाओं के बारे में जानकारी दी। प्रधानाध्यापिका अंजली गुप्ता, शिक्षिका आस्था, थाने की महिला आरक्षी समेत तमाम लोग उपस्थित रहे।

बढ़या प्रतिनिधि के मुताबिक मिश्रौलिया थाने पर मनिकर गांव की प्रधान शीला यादव ने फीता काटकर इसका शुभारंभ किया। प्रभारी निरीक्षक मनोज त्रिपाठी ने कार्यक्रम के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। चेतिया चौकी इंचार्ज संतोष कुमार दुबे,कमलेश गोंड, सत्येन्द्र कुमार, अब्दुल अलीम, मो. रईस, राधेश्याम आदि लोग कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।

chat bot
आपका साथी