सकर्तता: मजदूर एवं किरायेदारों की बनाई जा रही सूची

पीएम नरेन्द्र मोदी के 25 अक्टूबर को जनपद आगमन को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। हेलीपैड बनाने में लगे मजदूरों एवं शहर में रहने वाले किरायेदारों की सूची तैयार की जा रही है। उनके नाम पता के साथ मोबाइल नंबर लिया जा रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 22 Oct 2021 12:05 AM (IST) Updated:Fri, 22 Oct 2021 12:05 AM (IST)
सकर्तता: मजदूर एवं किरायेदारों की बनाई जा रही सूची
सकर्तता: मजदूर एवं किरायेदारों की बनाई जा रही सूची

सिद्धार्थनगर: पीएम नरेन्द्र मोदी के 25 अक्टूबर को जनपद आगमन को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। हेलीपैड बनाने में लगे मजदूरों एवं शहर में रहने वाले किरायेदारों की सूची तैयार की जा रही है। उनके नाम, पता के साथ मोबाइल नंबर लिया जा रहा है। इस कार्य में स्थानीय पुलिस के साथ एलआइयू की टीम लगाई गई है। देर शाम एसपीजी के जवान भी आ चुके हैं।

पीएम मोदी के सुरक्षा व्यवस्था की कमान पूरी तरह एसपीजी के हाथ में रहेगी। पीएम मोदी चार स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था घेरे में रहेंगे। उनके सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत देश की खुफिया एजेंसियों ने जिले डेरा डाल रखा है। वह कार्यक्रम स्थल के आसपास के अलावा भारत- नेपाल सीमा पर अपनी पैनी नजर बनाए हुए है। बार्डर पर तैनात सभी सुरक्षा एजेंसियों व सीमावर्ती थाना प्रभारियों से भी निगाह रखने को कहा गया है। हर संदिग्ध की जांच एवं पते का प्रमाण पत्र देखने को निर्देशित किया गया है। आतंक निरोधी दस्ता भी आ चुका है। बार्डर पर चेकिग अभियान तेज कर दिया गया है। राहगीरों का पूरा ब्यौरा नोट करके ही उन्हें आवाजाही की अनुमति दी जा रही है। शहर व कार्यक्रम स्थल के सभी नाकों पर सीसी कैमरे लगाया जा रहा है। जिसकी कनेक्टिविटी सीधे पुलिस कंट्रोल रूम से होगी।

इस संदर्भ में अपर पुलिस अधीक्षक सुरेश चंद्र रावत ने कहा कि पीएम के आगमन को देखते हुए सुरक्षा से जुड़े सभी पहलुओं पर कार्य किया जा रहा है। बार्डर पर सतर्कता बढ़ाई गई है। बिना चेकिग को किसी के आवागमन पर रोक रहेगी।

chat bot
आपका साथी