बलरामपुर के अधेड़ का था नहर में मिला शव

कोतवाली क्षेत्र के मिठवल के सरयू नहर में सोमवार को मिले 55 वर्षीय अज्ञात शव की शिनाख्त हो गई। शव बलरामपुर जनपद के थाना उतरौला स्थित ग्राम महुआ चाटी निवासी मंतराम यादव पुत्र छीदन यादव का था। शव नहर में बहते हुए यहां तक पहुंचा था।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 28 Jul 2021 11:18 PM (IST) Updated:Wed, 28 Jul 2021 11:18 PM (IST)
बलरामपुर के अधेड़ का था नहर में मिला शव
बलरामपुर के अधेड़ का था नहर में मिला शव

सिद्धार्थनगर : कोतवाली क्षेत्र के मिठवल के सरयू नहर में सोमवार को मिले 55 वर्षीय अज्ञात शव की शिनाख्त हो गई। शव बलरामपुर जनपद के थाना उतरौला स्थित ग्राम महुआ चाटी निवासी मंतराम यादव पुत्र छीदन यादव का था। शव नहर में बहते हुए यहां तक पहुंचा था। मृतक के पैर में सफेद दाग था तथा मस्तक के बाएं तरफ आंख के ऊपर चोट का निशान। स्वजन को अखबार के माध्यम से जब पता चला तो बांसी कोतवाली पहुंचे। शव की फोटो देख कर पहचान किया। स्वजन के अनुसार शनिवार की शाम को वह घर से दवा लेने के लिए निकले थे। गांव से कुछ दूर स्थित पुलिया पर वह बैठे थे कि अचानक वह चक्कर खाकर नहर में गिर गए। उनका आधार कार्ड वहीं पुलिया पर गिरा मिला। पास में स्थित एक चाय के दुकान पर बैठे लोगों ने इससे स्वजन को बताया। लोग नहर में उन्हें काफी ढूंढे पर पता नहीं चल सका। पुत्र से मारपीट में घायल पिता की मौत सिद्धार्थनगर : थाना क्षेत्र के एकडेगा भावपुर ग्रांट के तुलसीडीह गांव में बुधवार को पिता-पुत्र में कहा सुनी हुई जो मारपीट में बदल गई। जिसमें पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उन्होंने दम तोड़ दिया।

पचास वर्षीय लोहरमन अपने बेटे नेपाली को डाट रहा था। तभी नेपाली ने पिता से विवाद कर लिया। दोनों में हाथापाई होने लगी। इस दौरान लोहरमन को काफी चोट आई। आनन फानन में उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। डाक्टरों ने मृतक घोषित कर दिया। ग्रामीणों के अनुसार नेपाली हर रोज नशीली दवाओं का सेवन करता है। जिससे उसकी मानसिक संतुलन ठीक नहीं रहता है। आए दिन रोज घर व बाहर विवाद करता है। एसओ आरबी सिंह ने कहा कि घटना के बारे में जानकारी है। घटना की छानबीन की जा रही है।

chat bot
आपका साथी