आग से बेघर लोगों का जाना हाल, दिया मदद का भरोसा

खेसरहा विकास खंड के ग्राम प्रतापपुर में गेंहू के डंठल से लगी आग में 14 घरों के लोग बेघर हो गए हैं। सब कुछ राख हो जाने से सभी परिवार खुले आसमान के नीचे जीवन काट रहे। कुछ को ग्रामीणों ने अपने घरों में ठिकाना दिया है तो कुछ को पन्नी आदि देकर रहने का बंदोबस्त किया। फिर भी बेघर हुए लोगों के आंसू थम नहीं रहे। मकानों को राख कर दिया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 16 Apr 2021 12:06 AM (IST) Updated:Fri, 16 Apr 2021 12:06 AM (IST)
आग से बेघर लोगों का जाना हाल, दिया मदद का भरोसा
आग से बेघर लोगों का जाना हाल, दिया मदद का भरोसा

सिद्धार्थनगर : खेसरहा विकास खंड के ग्राम प्रतापपुर में गेंहू के डंठल से लगी आग में 14 घरों के लोग बेघर हो गए हैं। सब कुछ राख हो जाने से सभी परिवार खुले आसमान के नीचे जीवन काट रहे। कुछ को ग्रामीणों ने अपने घरों में ठिकाना दिया है तो कुछ को पन्नी आदि देकर रहने का बंदोबस्त किया। फिर भी बेघर हुए लोगों के आंसू थम नहीं रहे। मकानों को राख कर दिया।

गुरुवार को आग से बेघर हुए लोगों हाल जानने पहुंची सपा के महिला सभा जिला अध्यक्ष व नगर पालिका की पूर्व चेयर मैन चमन आरा को देख कई महिलाएं फफक पड़ी। लोगों को ढांढस बंधाते उन्होंने पूरी मदद करने का आश्वासन दिया। तीरथ पुत्र सनेही, रमेश यादव पुत्र सत्तन, फूल चंद पुत्र भगेलू, रामवृक्ष पुत्र पारस, रामचंद्र पुत्र घरभरन, अजय पुत्र छोटेलाल, राजकुमार पुत्र छोटेलाल तथा छोटेलाल पुत्र दूबर तथा दशरथ पुत्र ओरी आदि के जले घरों पर गईं। राख हुए एक एक सामानों को देखा और आपदा को ईश्वर की मर्जी बता लोगों से सब्र करने को कहा। उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि दो दिन में आप सभी बेघर हुए लोगों तक कपड़ा व राशन आदि भिजवाने की मैं व्यवस्था करती हूं। आधा दर्जन रिहायशी झोपड़ी जली तहसील क्षेत्र के रमवापुर उर्फ नेबुआ गांव के बड़हरा में दोपहर में अज्ञात कारणों से रिहायशी झोपड़ी में आग लग गई। जिसमें घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। गुरुवार की सुबह गांव के गंगाराम, मूसे, दिनेश, साधु, बाबूराम, राधे श्याम रोज की भांति दिहाड़ी मजदूरी करने चले गए। दोपहर में अचानक गंगाराम के घर से आग की लपटें निकलने लगीं। हवा के सहारे आग ने पांच और झोपड़ियों को अपने आगोश में ले लिया। सूचना पर पहुंची फायर सर्विस की गाड़ी के जवानों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। लेकिन तब तक घरों में रखा सारा अन्न, वस्त्र जल कर राख हो गया। उप जिलाधिकारी डुमरियागंज त्रिभुवन ने बताया कि मौके पर हल्का लेखपाल को भेजा गया है। रिपोर्ट के अनुसार सहायता दिलाई जाएगी। बेलौहा बाजार में बजबजा रहीं नालियां खेसरहा ब्लाक मुख्यालय स्थित ग्राम पंचायत बेलवा लगुनही में स्वच्छता अभियान का जमकर मखौल उड़ाया जा रहा है। जगह जगह गंदगी का अंबार लगा हुआ है नालियां पटी पड़ी है। मरवटिया मोड़ से स्टेट बैंक तक बना हुआ नाला पूरी तरह कचरो से भरा है। नाले के निर्माण से लेकर अब तक केवल एक बार ही इसकी सफाई हुई है। जिससे संक्रामक रोगों के फैलने भय बना हुआ है। यही हाल बाजार कि अन्य नालियों का भी है। मनीष श्रीवास्तव, ज्ञानेंद्र दूबे, रामसुभग गुप्ता, एहसान, सत्य प्रकाश पाण्डेय, अवधेश आदि ने अविलंब सफाई की मांग की है।

chat bot
आपका साथी