निडर होकर महिला हेल्प सेवाओं की ली जाए मदद

मुख्यमंत्री द्वारा मिशन शक्ति नारी सुरक्षा सम्मान व स्वावलंबन के संबंध में जारी आदेश की कड़ी में गुरुवार को इटवा स्थित यशोदा देवी इंटर कालेज में सेमिनार का आयोजन किया गया। महिला हेल्पडेस्क के तत्वावधान में हुए कार्यक्रम में नारी सुरक्षा बिदु पर विस्तृत रूप से चर्चा की गई।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 22 Oct 2020 05:31 PM (IST) Updated:Thu, 22 Oct 2020 05:31 PM (IST)
निडर होकर महिला हेल्प सेवाओं की ली जाए मदद
निडर होकर महिला हेल्प सेवाओं की ली जाए मदद

कैचवर्ड : सेमिनार

क्रासर - यशोदा देवी इंटर कालेज में आयोजित हुआ कार्यक्रम

नारी सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन पर दिया गया जोर

जागरण संवाददाता, इटवा, सिद्धार्थनगर : मुख्यमंत्री द्वारा मिशन शक्ति नारी सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन के संबंध में जारी आदेश की कड़ी में गुरुवार को इटवा स्थित यशोदा देवी इंटर कालेज में सेमिनार का आयोजन किया गया। महिला हेल्पडेस्क के तत्वावधान में हुए कार्यक्रम में नारी सुरक्षा बिदु पर विस्तृत रूप से चर्चा की गई।

पुलिस क्षेत्राधिकारी अजय कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि नारी सुरक्षा एवं इसके सम्मान के प्रति हर किसी को जागरूक रहने की आवश्यकता है। महिलाएं स्वावलंबन कैसे हो सकती हैं, इसके लिए भी सभी लोगों को अपनी तरफ से सहयोग करना चाहिए। सभी महिलाएं व बालिकाएं जागरूक रहें, विषम परिस्थिति में बिना डरें, महिला हेल्प सेवाओं की मदद लें।

प्रभारी निरीक्षक वेद प्रकाश श्रीवास्तव कहा कि नारी सुरक्षा हेतु सरकार द्वारा चलाई जा रही सेवाओं जैसे 1090 वीमेन पॉवर हेल्पलाइन, 181 महिला हेल्पलाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 112 पुलिस आपातकालीन सेवा, 1098 चाइल्ड लाइन, 102 स्वास्थ्य सेवा, 108 एंबुलेंस सेवा के बारे में जानकारी दी। थाना इटवा में तैनात महिला आरक्षी छाया द्विवेदी व अंजली ने छात्राओं को मिशन शक्ति के बारे में जानकारी दी। प्रधानाचार्य पूनम श्रीवास्तव ने सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। एसआइ पप्पू गुप्ता, राम अवतार, शोभित पांडेय, सर्वेश पाण्डेय, रंजना उपाध्याय, मंजू श्रीवास्तव, सुजाता, रेहाना, मीनाक्षी, प्रतिभा मिश्रा, प्रीती विश्वकर्मा आदि उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी