स्वस्थ युवाओं से होगा मजबूत देश का निर्माण : सांसद

सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि स्वस्थ युवा ही मजबूत देश का निर्माण कर सकता है। युवाओं को रोज सुबह दौड़ना व टहलना चाहिए। इससे फेफड़े मजबूत होते हैं। तनाव दूर होता है। रोग प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि होती है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 18 Sep 2021 10:49 PM (IST) Updated:Sat, 18 Sep 2021 10:49 PM (IST)
स्वस्थ युवाओं से होगा मजबूत देश का निर्माण : सांसद
स्वस्थ युवाओं से होगा मजबूत देश का निर्माण : सांसद

सिद्धार्थनगर : सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि स्वस्थ युवा ही मजबूत देश का निर्माण कर सकता है। युवाओं को रोज सुबह दौड़ना व टहलना चाहिए। इससे फेफड़े मजबूत होते हैं। तनाव दूर होता है। रोग प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि होती है।

सांसद शनिवार को तहसील परिसर में नगर पंचायत अध्यक्ष बबिता कसौधन के नेतृत्व में आजादी का अमृत महोत्सव के तहत फिट इंडिया फ्रीडम दौड़ कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि हर दिन योग करना चाहिए। इससे शरीर निरोगी बना रहता है। प्रदेश सरकार युवाओं को स्वस्थ रखने और उनके हुनर को बढ़ाने के लिए खेलकूद, दंगल आदि आयोजनों पर जोर दे रही है। युवाओं को सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए। सौरभ गुप्ता ने कहा कि देश के कर्णधार युवा हैं। पदयात्रा तहसील परिसर से शुरू होकर पुलिस बूथ, श्रीराम जानकी मंदिर गड़ाकुल होते हुए नगर पंचायत कार्यालय पर समाप्त हुई। इस दौरान एसडीएम शिवमूर्ति सिंह, तहसीलदार धर्मवीर भारती, नायब तहसीलदार अवधेश कुमार राय, ईओ अनिल कुमार, सूर्य प्रकाश पांडेय, केपी सिंह, कृष्ण कुमार अग्रवाल, अमित कसौधन, संजय कसौधन, घनश्याम गुप्ता, राजेश तिवारी, कमलेश गुप्ता, ब्रम्हदेव कसौधन, श्रीनिवास, दुर्गेश अग्रहरि, मुकेश कुमार, मनोज कुमार, मलखान, सूरज निगम, धीरेन्द्र तिवारी, अंकित गुप्ता, अनिल अग्रहरि, घनश्याम गुप्ता, एसआई रविकांत मणि त्रिपाठी, महेंद्र चौहान आदि मौजूद रहे।

जयकारे के बीच गणेश प्रतिमा विसर्जित

सिद्धार्थनगर : रामलीला मैदान परिसर में स्थापित भगवान गणेश की प्रतिमा का विसर्जन बड़े ही धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ किया गया। इस मौके पर उमड़े श्रद्धालुओं ने गणपति बप्पा मोरिया का जयकारे लगाए और भक्तिगीतों पर जमकर थिरके।

थाने के सामने से गाजे-बाजे के बीच विसर्जन यात्रा निकाली गई। जिसमें बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री डा. सतीश द्विवेदी भी शामिल हुए। उन्होंने भगवान गणेश की पूजा की और आरती उतारी। उन्होंने संबोधन में गणेश उत्सव के सफल आयोजन पर समिति के सदस्यों को बधाई दी। प्रमुख मार्गों से होते हुए विसर्जन यात्रा मुख्य चौराहे पहुंचा तो श्रद्धालुओं की भीड़ से रास्ता जाम हो गया। इसके बाद यात्रा बस्ती मार्ग की तरफ आगे बढ़ी। जगह-जगह महिलाओं ने भगवान गणेश की आरती उतारी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, खंड विकास कार्यालय, कमदा से होते हुए यात्रा करहिया पुल पर पहुंची, जहां पर पूजन-अर्चन किया गया। फिर मंत्रोच्चार के बीच प्रतिमा को विसर्जित किया गया। मौके पर सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस प्रशासन मुस्तैद रहा।

इस मौके पर अनिल जायसवाल, शंभूनाथ सोनी, अनिल कसौधन, विनय सोनी, विकास जायसवाल, मनीष यादव, इंद्रसेन सोनी, हर्षित, प्रभात, दिनेश सोनी, गोविद, कृष्णा मिश्रा, विजय, सतीश, शिवम, सचिन वर्मा आदि शामिल रहे।

chat bot
आपका साथी