हेड मुहर्रिर की हृदय गति रुकने से निधन

जोगिया उदयपुर थाने में तैनात हेड मुहर्रिर की मौत हृदयगति रुकने से हो गई। पुलिस लाइन में एसपी डा. यशवीर सिंह समेत अन्य पुलिस अधिकारियों ने उन्हें पुष्प अर्पित कर विदाई दी। थाने में तैनात भगवान बली माल्हनपार थाना बांसगांव जनपद गोरखपुर की भोर में करीब चार बजे अचानक तबीयत खराब हो गई।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 26 Oct 2021 10:49 PM (IST) Updated:Tue, 26 Oct 2021 10:49 PM (IST)
हेड मुहर्रिर की हृदय गति रुकने से निधन
हेड मुहर्रिर की हृदय गति रुकने से निधन

सिद्धार्थनगर: जोगिया उदयपुर थाने में तैनात हेड मुहर्रिर की मौत हृदयगति रुकने से हो गई। पुलिस लाइन में एसपी डा. यशवीर सिंह समेत अन्य पुलिस अधिकारियों ने उन्हें पुष्प अर्पित कर विदाई दी। थाने में तैनात भगवान बली माल्हनपार थाना बांसगांव जनपद गोरखपुर की भोर में करीब चार बजे अचानक तबीयत खराब हो गई। साथी पुलिसकर्मियों ने उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनकी मौत हो गई। उनके शव को पुलिस लाइन में लाया गया। अधिकारियों ने दो मिनट का मौन रख नम आंखों से विदाई दी। एएसपी सुरेश चंद्र रावत, सीओ सदर प्रदीप कुमार यादव, प्रतिसार निरीक्षक ब्रह्मदेव उपाध्याय, प्रभारी निरीक्षक जोगिया तहसीलदार सिंह आदि मौजूद रहे। कीटनाशक पीने से कैदी बीमार सिद्धार्थनगर: जिला जेल में बंद एक कैदी ने कीटनाशक पी लिया। तबीयत बिगड़ने पर उसे शाम करीब चार बजे जिला अस्पताल के इमरजेंसी में भर्ती किया गया है। अस्पताल प्रबंधक डा. अनूप कुमार यादव ने बताया कि गोविन्द नामक युवक जिला कारागार में निरूद्ध था।

बुधवार को उसे इमरजेंसी में भर्ती कराया गया है। उसे उल्टी आने की शिकायत होने पर जेल के स्टाफ यहां लेकर आए। वहीं जेल अधीक्षक राजेश पांडेय ने बताया कि कैदी नशे का आदी था। उसे मोहाना पुलिस ने एनडीपीएस के तहत जेल भेजा था। वह जेल रहने के दौरान जेल परिसर में स्थित बाग की देखरेख करता था। उसे पेड़-पौधों पर छिड़काव के लिए दवा दी गई थी। उसने नशे के लिए उसे पी ली। जिसकी वजह से उसे उल्टी की शिकायत हुई। फार्मासिस्ट जेपी सिंह ने बताया कि उसे जेल के स्टाफ ने भर्ती कराया है। उसका इलाज किया जा रहा है। हालत स्थिर बनी हुई है।

chat bot
आपका साथी