भाजपा छोड़ हाथी पर सवार हुए हरिशंकर

वर्षों से भाजपा से जुड़े और संगठन में विभिन्न पदों पर रहने वाले कद्दावर नेता ने हरिशंकर सिंह ने भाजपा का दामन छोड़ हाथी पर सवार हो गए। बसपा के क्षेत्रीय कार्यालय आंबेडकर नगर में मंगलवार को मुख्य सेक्टर प्रभारी घनश्याम चंद्र खरवार और जिलाध्यक्ष राज कुमार आर्या ने इन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 30 Nov 2021 10:52 PM (IST) Updated:Tue, 30 Nov 2021 10:52 PM (IST)
भाजपा छोड़ हाथी पर सवार हुए हरिशंकर
भाजपा छोड़ हाथी पर सवार हुए हरिशंकर

सिद्धार्थनगर : वर्षों से भाजपा से जुड़े और संगठन में विभिन्न पदों पर रहने वाले कद्दावर नेता ने हरिशंकर सिंह ने भाजपा का दामन छोड़ हाथी पर सवार हो गए। बसपा के क्षेत्रीय कार्यालय आंबेडकर नगर में मंगलवार को मुख्य सेक्टर प्रभारी घनश्याम चंद्र खरवार और जिलाध्यक्ष राज कुमार आर्या ने इन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई।

बसपा ज्वाइन करने के बाद हरिशंकर सिंह ने कहा कि भाजपा के लिए कई वर्षों तक कार्य किया। लेकिन लगातार उनकी उपेक्षा की जा रही थी। उन्हें जिला पंचायत अध्यक्ष कौन कहे, ब्लाक प्रमुख तक बनने नहीं दिया गया। बची हुई जिदगी अब बसपा में बिताएंगे। टिकट के बारे में उन्होंने कहा कि सारी औपचारिकता उन्होंने पूर्ण कर ली है, टिकट उन्हीं को मिलेगा।

हरिशंकर जिला कार्यसमिति सदस्य, जिला महामंत्री जैसे महत्वपूर्ण पदों की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। 2007 में बीजेपी के चुनाव निशान से विधानसभा का चुनाव लड़ा पराजित हुए। इस बार त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जिला पंचायत सदस्य पद के अलावा दो-दो क्षेत्र पंचायत सदस्य का पद अपने परिवार में दिलाने में सफल रहे। खुनियांव ब्लाक प्रमुख चुनाव के लिए मैदान में उतरे और पर्चा दाखिल किया। परंतु उनका पर्चा खारिज हो गया। जिसके बाद से वह भाजपा से काफी आहत थे। उनका कहना था कि साजिश के तहत उनका पर्चा खारिज कराया गया। बसपा नेता का हुआ जोरदार स्वागत सिद्धार्थनगर : भाजपा के वरिष्ठ नेता रहे हरिशंकर द्वारा बसपा में शामिल होने के बाद मंगलवार को उनके प्रथम आगमन पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। विभिन्न गगनभेरी नारों के बीच उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया गया। बिस्कोहर के अलावा महादेव घुरहू, इटवा, टिकुइया में भी बसपा नेता का फूल मालाओं से स्वागत किया गया। बसपा जिलाध्यक्ष राजकुमार आर्या, राजा सिंह, मुकुंद पाण्डेय, राहुल पाण्डेय, शमीम, रमाशंकर यादव, संजय सिंह, सलीम, अजीत सिंह आदि स्वागत करने वालों में शामिल रहे।

chat bot
आपका साथी