हैंडपंप खराब, शुद्ध जल की किल्लत

खुनियांव विकास खंड के ग्राम पंचायत कटेश्वरनाथ के अनुसूचित बस्ती में लगा इकलौता इंडिया मार्क हैंडपंप एक वर्ष से खराब पड़ा है। लोग देसी हैंडपंप का पानी पीने को मजबूर हैं।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 25 Sep 2020 10:25 PM (IST) Updated:Sat, 26 Sep 2020 05:02 AM (IST)
हैंडपंप खराब, शुद्ध जल की किल्लत
हैंडपंप खराब, शुद्ध जल की किल्लत

सिद्धार्थनगर : खुनियांव विकास खंड के ग्राम पंचायत कटेश्वरनाथ के अनुसूचित बस्ती में लगा इकलौता इंडिया मार्क हैंडपंप एक वर्ष से खराब पड़ा है। लोग देसी हैंडपंप का पानी पीने को मजबूर हैं। करीब तीन वर्ष पहले हृदय लाल गौतम के घर के निकट इंडिया मार्क हैंडपंप लगाया गया। इसी हैंडपंप के मार्फत मोहल्ला वासियों को शुद्धपेयजल मयस्सर होता था। एक वर्ष से हैंडपंप खराब है। बीडीओ नीरज ने बताया कि समस्या संज्ञान में नहीं है। प्रिस मिश्रा, श्यायसुंदर, राकेश, बजरंगी, सुंदर गौतम आदि लोगों ने सीडीओ को शिकायतीपत्र भेज कर समस्या के निदान की मांग की है।

chat bot
आपका साथी