सामूहिक विवाह : 47 जोड़ों का हुआ रजिस्ट्रेशन

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत डुमरियागंज तहसील परिसर में 28 फरवरी को सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। प्रशासन द्वारा तैयारी शुरू कर दी गई है। विवाह को लेकर अब तक 47 जोड़े पंजीकृत किए गए हैं। इस बार विवाह की धनराशि भी 35 हजार से बढ़ाकर 51 हजार कर दी गई

By JagranEdited By: Publish:Wed, 20 Feb 2019 10:51 PM (IST) Updated:Wed, 20 Feb 2019 10:51 PM (IST)
सामूहिक विवाह : 47 जोड़ों का हुआ रजिस्ट्रेशन
सामूहिक विवाह : 47 जोड़ों का हुआ रजिस्ट्रेशन

सिद्धार्थनगर : मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत डुमरियागंज तहसील परिसर में 28 फरवरी को सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। प्रशासन द्वारा तैयारी शुरू कर दी गई है। विवाह को लेकर अब तक 47 जोड़े पंजीकृत किए गए हैं। इस बार विवाह की धनराशि भी 35 हजार से बढ़ाकर 51 हजार कर दी गई है।

एसडीएम राजेन्द्र प्रसाद, खंड विकास अधिकारी सुशील कुमार अग्रहरि व ईओ नगर पंचायत शिवकुमार की तरफ से तैयारी तेज कर दी गई है। जिनके रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं, उनकी सूची भी ऊपर भेज दी गई है। खंड विकास अधिकारी ने बताया कि तैयारी की जा रही है, अब तक 17 जोड़े सामूहिक विवाह के लिए पंजीकृत किए गए हैं। जिस धर्म से संबंधित जोड़े आएंगे, उनके धार्मिक रीति रिवाज से विवाह संपन्न कराया जाएगा। धनराशि में 35 हजार लड़की के खाते में, 10 हजार रुपये का सामान जबकि 6 हजार कार्यदायी संस्था को व्यवस्था के लिए दिया जाएगा। ईओ ने बताया कि उनके यहां से करीब 30 जोड़े की सूची बनाई गई। ऊपर भेज दी गई है, कुछ और जोड़े बढ़ जाएंगे, इसकी संभावना बनी हुई है।

chat bot
आपका साथी