तीन के दौरे पर आज आएंगी राज्यपाल

राजभवन ने गुरुवार को राज्यपाल आनंदी बेन पटेल का आधिकारिक कार्यक्रम जारी किया। उनके मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम में नेपाल दौरा के साथ बौद्ध स्थलों का दर्शन भी शामिल है। राज्यपाल आनंदी बेन पटेल शुक्रवार दिन में दस बजे सिद्धार्थ विश्वविद्यालय के हेलीपैड पर उतरेंगी।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 02 Dec 2021 10:48 PM (IST) Updated:Thu, 02 Dec 2021 10:48 PM (IST)
तीन के दौरे पर आज आएंगी राज्यपाल
तीन के दौरे पर आज आएंगी राज्यपाल

सिद्धार्थनगर : राजभवन ने गुरुवार को राज्यपाल आनंदी बेन पटेल का आधिकारिक कार्यक्रम जारी किया। उनके मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम में नेपाल दौरा के साथ बौद्ध स्थलों का दर्शन भी शामिल है। राज्यपाल आनंदी बेन पटेल शुक्रवार दिन में दस बजे सिद्धार्थ विश्वविद्यालय के हेलीपैड पर उतरेंगी। दस मिनट यहां रुकने के बाद वह सड़क मार्ग से नेपाल के लुंबिनी के लिए रवाना होंगी। ककरहवा बार्डर से वह नेपाल की सीमा दाखिल होकर वह 10.55 पर लुंबिनी पहुंचेगी। यहां छह घंटा रहने के बाद 17.55 बजे यहां से सिविवि के लिए रवाना होंगी। इस दौरान वह वहां पर कई मंदिरों में दर्शन भी करेंगी। शाम 17.40 बजे वह विश्वविद्यालय के गेस्ट हाउस में आएंगी। रात्रि विश्राम के बाद चार दिसंबर की सुबह 10.50 बजे महदेवा कुर्मी गांव के प्राथमिक विद्यालय व आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण व बच्चों में पुस्तक वितरण कार्यक्रम में भाग लेंगी। ग्रामीणों से वार्ता के क्रम में सरकार की योजनाओं की जानकारी देंगी। 12.45 बजे वह अलीगढ़वा बार्डर पर एसएसबी की महिला जवानों से मुलाकात करेंगी। प्रशासनिक, पुलिस व एसएसबी अधिकारियों के साथ बैठक भी होगी। दोपहर 1.40 बजे वह कपिलवस्तु स्तूप का भ्रमण का समय निर्धारित है। 15.10 बजे गनवरिया राजप्रसाद का भ्रमण करने के लिए पहुंचेगी। पांच दिसंबर को दोपहर 11 बजे दीक्षा समारोह में भाग लेने के लिए कार्यक्रम स्थल जाएंगी। दोपहर 14.55 बजे वह लखनऊ के लिए हेलीकाप्टर से उड़ान भरेंगी। कुलाधिपति बच्चों को भेंट करेंगी स्वतंत्रता सेनानियों की जीवनी सिद्धार्थनगर : कुलाधिपति आनंदी बेन पटेल दीक्षा समारोह में भाग लेने के लिए तीन दिसंबर को सिद्धार्थ विश्वविद्यालय आ रही हैं। वह तीन दिनों तक यहां ठहरेंगी। इस दौरान कई कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगी। स्कूली बच्चों से मुलाकात करेंगी। उन्हें ज्ञानवर्धक पुस्तकें भी भेंट करेंगी। दीक्षा समारोह में सिविवि के स्मारिका का विमोचन भी होगा।

सिविवि के मीडिया प्रभारी डा. अविनाश प्रताप सिंह ने बताया कि कुलाधिपति चार दिसंबर को महदेवा कुर्मी गांव के परिषदीय विद्यालय के बच्चों से मुलाकात करेंगी। इसके अलावा छीक्षा समारोह के दौरान बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से परिषदीय विद्यालय के बच्चे आएंगे। कुलाधपति इन बच्चों को गीता प्रेस से प्रकाशित वीर बालक, वार बालिका, पंचतंत्र की कहानी, स्वतंत्रता के नायक, उत्प्रेरक कहानियां आदि ज्ञानवर्धक पुस्तक भेंट की जाएगी। विवि के स्मारिका में राज्यपाल आनंदी बेन पटेल व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई अति विशिष्ट का शुभकामना संदेश प्रकाशित किया जाएगा। इसमें बौद्ध दर्शन, इतिहास व विवि के विकास से संबंधित लेख प्रकाशित है।

chat bot
आपका साथी