सरकार जीएसटी के दायरे में लाए डीजल, पेट्रोल व रसोई गैस

शुक्रवार को ब्लाक सभागार डुमरियागंज में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल सिद्धार्थनगर की ओर से व्यापारी दिवस मनाया गया। कस्बे के पांच व्यापारियों को व्यापारी भूषण सम्मान से भी नवाजा गया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 03 Sep 2021 11:56 PM (IST) Updated:Fri, 03 Sep 2021 11:56 PM (IST)
सरकार जीएसटी के दायरे में  लाए डीजल, पेट्रोल व रसोई गैस
सरकार जीएसटी के दायरे में लाए डीजल, पेट्रोल व रसोई गैस

सिद्धार्थनगर : शुक्रवार को ब्लाक सभागार डुमरियागंज में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल सिद्धार्थनगर की ओर से व्यापारी दिवस मनाया गया। कस्बे के पांच व्यापारियों को व्यापारी भूषण सम्मान से भी नवाजा गया। जिलाध्यक्ष सुगंध अग्रहरि ने कहा कि डीजल, पेट्रोल और रसोई गैस के मूल्य में लगातार बढ़ोतरी हो रही है, जिसके चलते व्यापारियों का मुनाफा घट रहा है, साथ ही आम जनता पर महंगाई की मार पड़ रही है। इस स्थिति से उबारने के लिए सरकार को इसे जीएसटी के दायरे में लाना चाहिए।

व्यापारी भूषण सम्मान से रवींद्र गुप्ता, स्मृति श्रीवास्तव, मनीराम सोनी, प्रमोद अग्रहरि, दिलशाद अहमद और आलोक अग्रहरि को नवाजा गया। सभी को स्मृति चिन्ह, प्रशस्ति पत्र व अंग वस्त्र भेंटकर सम्मानित किया गया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि आज व्यापारी वर्ग सबसे अधिक परेशानी में है। बिजली बिल, बच्चों की पढ़ाई, पानी व घर, दुकान का टैक्स भी व्यापारियों से मनमाने तरीके से वसूला जा रहा है, लेकिन उन्हें राहत पहुंचाने की दिशा में कोई प्रयास नहीं हो रहे हैं। व्यवसायी ही तमाम मुश्किलों को झेलते हुए देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत कर रहे हैं, लेकिन उन्हें किसी प्रकार का सम्मान नहीं मिल रहा है। तीन सितंबर को व्यापारी दिवस घोषित करने की मांग हम लगातार कर रहे हैं, लेकिन इसपर ध्यान नहीं दिया जा रहा। इस दिन को व्यापारी दिवस के रूप में मनाकर व्यापारियों को सम्मान देने की शुरूआत की है। शशि प्रकाश अग्रहरि, सुजीत कसेरा, एडवोकेट अतुल श्रीवास्तव, अरुण दुबे सहित अन्य मौजूद रहे। गोपाल त्रिपाठी विधिक सलाहकार नामित सिद्धार्थनगर: प्रधान संघ जनपद इकाई ने अधिवक्ता गोपाल त्रिपाठी को संगठन का विधिक सलाहकार मनोनीत किया है। उनका मनोनयन संगठन के जिलाध्यक्ष डा. पवन मिश्रा ने प्रदेश अध्यक्ष की अनुमति से किया है़। गोपाल जी ने कहा कि वे ग्राम प्रधानों को विधिक सहायता के लिए हमेशा उपलब्ध रहेंगे। उनके मनोनयन पर एडवोकेट राहुल कुमार द्विवेदी , अंजनी दुबे, जय प्रकाश चौधरी, राजेन्द्र श्रीवास्तव, राजेश मिश्रा, दिव्य प्रकाश, अंकित चौधरी, संजय श्रीवास्तव, अखिलेश श्रीवास्तव, चन्द्रभूषण मिश्रा, शालिक राम मिश्रा, अशोक त्रिपाठी, अरुण दुबे, अखिलेश पांडे, अजय पांडे आदि लोगों ने खुशी व्यक्त किया है।

chat bot
आपका साथी