महोत्सव में दिखी जिले के विकास की झलक

जिले के स्थापना दिवस के रूप में मनाए जाने वाले कपिलवस्तु महोत्सव में जिले के विकास की झलक भी दिखी। जिसमें विभिन्न विभागों के स्टाल प्रदर्शनी में देखने को मिली। कृषि व उद्यान विभाग के स्टाल सभी के लिए आकर्षण का केन्द्र रहे।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 20 Nov 2021 11:21 PM (IST) Updated:Sat, 20 Nov 2021 11:21 PM (IST)
महोत्सव में दिखी जिले के विकास की झलक
महोत्सव में दिखी जिले के विकास की झलक

सिद्धार्थनगर: जिले के स्थापना दिवस के रूप में मनाए जाने वाले कपिलवस्तु महोत्सव में जिले के विकास की झलक भी दिखी। जिसमें विभिन्न विभागों के स्टाल प्रदर्शनी में देखने को मिली। कृषि व उद्यान विभाग के स्टाल सभी के लिए आकर्षण का केन्द्र रहे। केन्द्रीय राज्य मंत्री पूर्व सेना अध्यक्ष जनरल वीके सिंह ने स्टाल का निरीक्षण कर जिले के विकास की जानकारी ली। कालानमक के विविध प्रजातियों के बारे में वह सांसद जगदंबिका पाल से अवगत हुए। कृषि विज्ञानी डा. एसके मिश्रा व प्रगतिशील किसान अभिषेक सिंह ने उन्हें कालानमक की खेती के बारे में जानकारी दी। सभी विभागों के स्टाल लगाए गए हैं, जहां से लोग सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी भी हासिल कर रहे हैं। महोत्सव में सभी विभागों के स्टाल लगाए गए हैं। जहां पर अभी तक योजनाओं के विकास प्रगति के साथ ही संचालित की जा रही योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के बारे में जानकारी दी जा रही है। कृषि विभाग, उद्यान विभाग, भूमि सरंक्षण विभाग द्वारा लगाए गए स्टाल में मिट्टी शोधन के साथ ही कृषि को बेहतर बनाने के साथ ही उद्यान की प्रगति के बारे में जानकारी मुहैया कराए जाने के साथ ही सभी योजनाओं के बारे में जानकारी दी जा रही है। नुक्कड़ नाटक से बताई रोग से बचाव की विधि जागरण संवाददाता, सिद्धार्थनगर : कपिलवस्तु महोत्सव के पहले दिन शनिवार को नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को बीमारी के प्रति जागरूक किया गया। सेंटर फार एडवोकेसी एंड रिसर्च (सीफार) के सहयोग से फूड-कामर्शियल जोन व कोविड वैक्सीनेशन सेंटर के सामने जागरूकता अभियान संचालित किया। फाइलेरिया से बचाव व कोविड वैक्सिनेशन के प्रति लोगों को जागरूक किया।

लखनऊ से आई आकार फाउंडेशन की टीम ने महोत्सव के फूड जोन में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से फाइलेरिया से बचाव की विधि बताई। टीम में शाश्वत शुक्ला, अभय कुमार शुक्ला, अभय सिंह, मोहित कश्यप, सपना शर्मा और ललिता कुमार शामिल रहे।

chat bot
आपका साथी