कूड़ा ने पार किया लाल निशान, बाकी नदियां भी उफनाई

तीन दिनों से हो रही बारिश का असर नदी व पहाड़ी नालों पर दिखने लगा है। यह सभी बढ़ाव पर हैं। आलमनगर गेज पर कूड़ा नदी खतरे के निशान से 20 सेमी ऊपर बह रही है। वहीं घोघी नदी लाल निशान से 30 सेमी व तेलार नाला 10 सेमी नीचे है। राप्ती बूढ़ी राप्ती बानगंगा बढ़ाव पर है। जमुआर नाला स्थिर है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 16 Jun 2021 11:21 PM (IST) Updated:Wed, 16 Jun 2021 11:21 PM (IST)
कूड़ा ने पार किया लाल निशान, बाकी नदियां भी उफनाई
कूड़ा ने पार किया लाल निशान, बाकी नदियां भी उफनाई

सिद्धार्थनगर : तीन दिनों से हो रही बारिश का असर नदी व पहाड़ी नालों पर दिखने लगा है। यह सभी बढ़ाव पर हैं। आलमनगर गेज पर कूड़ा नदी खतरे के निशान से 20 सेमी ऊपर बह रही है। वहीं घोघी नदी लाल निशान से 30 सेमी व तेलार नाला 10 सेमी नीचे है। राप्ती, बूढ़ी राप्ती, बानगंगा बढ़ाव पर है। जमुआर नाला स्थिर है। सिचाई विभाग के बांसी गेज पर 80 मिमी बारिश दर्ज की गई है। जबकि नौगढ़ व बानगंगा गेज 14-14 सेमी बारिश रिकार्ड हुई।

पहाड़ पर हुए बारिश के पानी से कूड़ा नदी उफान पर आ गई है। 12 घंटे में इसके जलस्तर में तेजी से बढ़ोतरी हुई। आलमनगर में 3.40 व उसका बाजार में 2.950 मीटर जलस्तर बढ़ा। बूढ़ी राप्ती के स्तर में 1.70 मीटर बढ़ गया। राप्ती का स्तर 51 सेमी और तेलार में 70 सेमी बढ़ा है। बानगंगा बैराज पर नदी धीमी गति से बढ़ रही है। यह सभी नदियां लाल निशान से नीचे बह रही है।

..

नदियों का जलस्तर (मीटर में)

नदी- स्तर- खतरे का निशान

बानगंगा- 92.200- 93.420

जमुआर- 81.230- 84.890

राप्ती- 81.490- 84.900

बूढ़ी राप्ती- 82.940- 85.650

तेलार- 87.400- 87.500

कूड़ा (आलमनगर)- 87.400- 87.200

कूड़ा (रेलवे पुल)- 81.300- 83.520

घोघी- 86.700- 87.000

अधिशासी अभियंता ड्रेनेज खंड आरके नेहरा ने कहा कि नेपाल की पहाड़ों पर हुई बारिश से नदी व नालों के जलस्तर में बढ़ोत्तरी हुई है। कूड़ा नदी आलमनगर में खतरे के निशान को पार कर गई है। घोघी व तेलार नाला भी लाल निशान के पास बह रहे हैं। बारिश को देखते हुए सभी विभागीय कर्मचारियों को अलर्ट कर दिया गया है। नदियों के जलस्तर पर निगाह रखी जा रही है। जीवन की सुरक्षा के लिए जरूरी है टीकाकरण जागरण संवाददाता, भारतभारी : बुधवार को बीडीओ ने ग्राम पंचायत फत्तेपुर व बिथरिया में लोगों से मुलाकात करते हुए उन्हें टीकाकरण केंद्र तक लाने का काम किया। गांव में एक साथ तीस- तीस लोगों को टीके लगाए गए हैं। फत्तेपुर में वैक्सिनेशन की दर कम थी। जिसपर मस्जिद के इमाम का सहयोग लेकर लोगों को जागरूक किया गया। बीडीओ सुशील कुमार अग्रहरि ने स्वयं लोगों को समझाया कि टीकाकरण से कोई दुष्प्रभाव नहीं हो रहा न ही किसी प्रकार की कोई दिक्कत आ रही है। यह मानव जीवन बचाने के लिए ही किया जा रहा है। इसलिए सभी लोग टीकाकरण जरूर कराएं। जिससे खुद सुरक्षित रहें और दूसरों को भी सुरक्षित रखें। इसी प्रकार गरदहिया में उनके प्रेरणा से 26 लोगों ने टीकाकरण कराया। यहां रामफेर जैसे कुछ ऐसे लोग भी टीकाकरण को आए थे। जिन्हें दूसरी डोज दी गई। बीडीओ ने रामफेर को जागरूकता फैलाने को कहा जिससे सभी को पता चले कि टीकाकरण से कोई नुकसान नहीं है। एएनएम ममता, प्रमिला, प्रधान मो. वसीम, करमुल्लाह, नंदलाल, यार मोहम्मद, दयाराम, अजमल, अनवर, लेखपाल सतीश चंद्र शुक्ला सहित अन्य मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी