एकता के सूत्र में बांधता है फलाहार कार्यक्रम : डा. सतीश

रामलीला मैदान पर आयोजित किया गया फलाहार

By JagranEdited By: Publish:Wed, 13 Oct 2021 12:16 AM (IST) Updated:Wed, 13 Oct 2021 12:16 AM (IST)
एकता के सूत्र में बांधता है फलाहार कार्यक्रम : डा. सतीश
एकता के सूत्र में बांधता है फलाहार कार्यक्रम : डा. सतीश

सिद्धार्थनगर : मंगलवार को इटवा तहसील मुख्यालय स्थित रामलीला मैदान बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री डा. सतीश द्विवेदी की ओर से आयोजित कराए गए फलाहार कार्यक्रम में हर ओर भक्ति का माहौल दिखाई दिया। वक्ताओं ने कार्यक्रम के महत्व एवं उद्देश्य पर जहां प्रकाश डाला, वहीं सभी लोगों ने एक साथ फलाहार किया।

शिक्षामंत्री डा. सतीश ने कहा कि नवरात्र में ऐसे आयोजन का बहुत महत्व है। फलाहार जैसा कार्यक्रम हम सभी को एकता के सूत्र में बांधने का काम करता है। सभी को जाति-पाति, ऊंच-नीच की भावना से ऊपर उठने का अवसर प्रदान करता है। इस प्रकार के पर्व पर भारतवासियों को एकजुट रहने की जरूरत है। देश व प्रदेश में दृढ़ संकल्प करने वाली सरकार है। विकास के साथ धार्मिक कार्यक्रमों को मजबूती प्रदान करती है। नवरात्र के पवित्र पर्व पर हम कामना करते हैं कि माता रानी समस्त मानव समाज का कल्याण करें। इस मौके पर

राजेंद्र दुबे, राम कृपाल चौधरी, अशोक पांडेय, सांई बाबा ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। गायक राजन पांडेय रत्न ने मां अंबे से जुड़े गीतों को प्रस्तुत किया। संचालन सुधीर त्रिपाठी ने किया। कार्यक्रम में एसडीएम अनिल सागर, पुलिस क्षेत्राधिकारी रमेश चंद्र पाण्डेय, सीएचसी अधीक्षक डा. बीके वैध, प्रभारी निरीक्षक ज्ञानेंद्र कुमार राय, कृष्णा मिश्रा, अजय गुप्ता, दीप नारायण त्रिपाठी, प्रदीप कसौधन, विकास जायसवाल, अनिल जायसवाल, आनंद छापड़िया आदि उपस्थित रहे। हरियाणा के कलाकारों ने मोहा भक्तों का मन

सिद्धार्थनगर : नगर पंचायत बढ़नी चाफा स्थित दुर्गा माता मंदिर, धर्मशाला प्रांगण में चल रहे नव दिवसीय दुर्गा पूजा समारोह में सोमवार की रात मे हरियाणा से आए कलाकारों ने भगवान के भिन्न-भिन्न रूपों की झांकी प्रस्तुत कर लोगों में भक्ति भाव का संचार किया। भगवान श्री राम-जानकी व राधा-कृष्ण की झांकी ने उपस्थित श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। कलाकारों की सुंदर व जीवंत प्रस्तुति से पूरा पंडाल प्रभु श्री राम व कृष्ण के जयकारे से गूंजायमान हो गया। नव युवक श्री दुर्गा पूजा समिति के तत्वावधान में चल रहे समारोह में कथा वाचक पंडित प्रेम शंकर दुबे ने प्रवचन में भगवान श्रीकृष्ण व प्रभु श्री राम के बाल्यकाल का वर्णन करते हुए उनकी लीलाओं का विस्तार से वर्णन किया। सांसद प्रतिनिधि राजेश द्विवेदी, मनोज कुमार यादव, मनीष श्रीवास्तव, धर्म राज वर्मा, शैलेन्द्र गुप्ता, मनी राम गुप्ता, काशी नाथ गुप्ता, राजू गुप्ता, विकास चौहान, रिषि गुप्ता, राम राज वर्मा, अशोक गुप्ता, संजय अग्रहरि, संतोष गुप्ता, कपिल आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी