विवाद होने पर दोस्त ने ही ली थी मनोज की जान

कुमार मनोज उर्फ मनोज कुमार के हत्या के मामले में शनिवार शाम को उसके नजदीकी मित्र को गिरफ्तार किया। वह फरार होने के लिए सिद्धार्थनगर रेलवे स्टेशन पर किसी ट्रेन का इंतजार कर रहा था। मौके पर पहुंची सदर थाना व एसओजी की संयुक्त टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपित मित्र का नाम थाना क्षेत्र के मरचहवा गांव निवासी गौतम है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 15 May 2021 11:28 PM (IST) Updated:Sat, 15 May 2021 11:28 PM (IST)
विवाद होने पर दोस्त ने ही ली थी मनोज की जान
विवाद होने पर दोस्त ने ही ली थी मनोज की जान

सिद्धार्थनगर : कुमार मनोज उर्फ मनोज कुमार के हत्या के मामले में शनिवार शाम को उसके नजदीकी मित्र को गिरफ्तार किया। वह फरार होने के लिए सिद्धार्थनगर रेलवे स्टेशन पर किसी ट्रेन का इंतजार कर रहा था। मौके पर पहुंची सदर थाना व एसओजी की संयुक्त टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपित मित्र का नाम थाना क्षेत्र के मरचहवा गांव निवासी गौतम है।

नौ मई दिन में करीब नौ बजे कांशीराम आवासीय कालोनी के अर्धनिर्मित फ्लैट में बिहार के बेगूसराय निवासी व्यवसायी कुमार मनोज उर्फ मनोज कुमार का शव मिला था। चेहरे व सिर पर लोहे के एंगिल से कई प्रहार किए गए थे। घर में मीट बना था। किसी एक व्यक्ति ने भोजन भी किया था। दो लोगों का भोजन रखा था। देसी शराब की खाली शीशी भी मिली थी। पुलिस ने मामले की छानबीन की। किसी नजदीकी पर शक गया। सभी बिदुओं को खंगाला गया। आरोपित से पूछताछ की गई तो वह टूट गया। उसने बताया कि भोजन करते समय नशे की स्थिति में विवाद हो गया। जिसपर लोहे के एंगल से कई प्रहार कद दिया। कार्रवाई करने वाली टीम में एसओ सदर छत्रपाल सिंह, प्रभारी एसओजी जीवन त्रिपाठी, प्रभारी पुलिस चौकी जिला जेल हरेंद्र नाथ राय, एसआइ अजय सिंह, आरक्षी धीरज यादव, दीपक अग्निहोत्री, विनय कुमार, मंजीत सिंह आदि मौजूद रहे। मार्ग दुर्घटना में युवक की मौत सिद्धार्थनगर : मोहाना थाना क्षेत्र के उजी गांव के पास शुक्रवार रात करीब 11 बजे तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से बाइक चालक की मौत हो गई है। उसका नाम राजू चौहान वह बेलटीकर गांव रहने वाला है।

एनएच 28 पर राजू चौहान बाइक से बर्डपुर की ओर जा रहा था। आगे जा रही एक ट्रक को ओवरटेक करने का प्रयास किया, अचानक अनियंत्रित होकर बाइक ट्रक से टकरा गई। लोगों ने घटना की सूचना स्वजन को दी। एसओ मोहाना जयप्रकाश दुबे ने बताया पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी