चार किशोरों को मानव तस्करी से बचाया

जासं शोहरतगढ़ शनिवार शाम एसएसबी 43वीं वाहिनी सीमा चौकी खुनुवां के जवानों ने चार नेपाली

By JagranEdited By: Publish:Mon, 26 Jul 2021 12:17 AM (IST) Updated:Mon, 26 Jul 2021 12:17 AM (IST)
चार किशोरों को मानव तस्करी से बचाया
चार किशोरों को मानव तस्करी से बचाया

जासं, शोहरतगढ़ : शनिवार शाम एसएसबी 43वीं वाहिनी सीमा चौकी खुनुवां के जवानों ने चार नेपाली किशोरों को मानव तस्करी से बचाया। सभी को पूछताछ के बाद नेपाल पुलिस को सौंप दिया गया।

एसएसबी 43वीं वाहिनी कार्यवाहक कमांडेंट कुनाल सिंह ने बताया कि जवान सीमा चौकी खुनुवां में गश्त पर थे। चार किशोर और एक व्यक्ति सीमा पार करके आते हुए दिखे। जवानों को देखकर तस्कर भाग गया। सभी लड़कों को नौकरी दिलवाने का झांसा देकर वह लुधियाना ले जाने की फिराक में था।

--

पास्को एक्ट के बारे में दी गई जानकारी

सिद्धार्थनगर: यौन अपराध शिशु संरक्षण अधिनियम (पास्को एक्ट) के बारे में रविवार को वर्चुवल कार्याशाला का आयोजन किया गया। कानून की बारीकियों की जानकारी दी गई। तथ्यों के प्रस्तुतिकरण, पीड़ित के मनोवैज्ञानिक परीक्षण आदि की जानकारी दी गई। जुडिशल ट्रेनिग रिसर्च इंस्टिट्यूट लखनऊ की ओर से आयोजित कार्यशाला में विशेषज्ञों से आरोपितों को निष्पक्ष दंड की कार्रवाई करने, लोक अभियोजक की भूमिका, पीड़ित का मेडिकल परीक्षण, ट्रायल के दौरान तथ्यों का प्रस्तुतीकरण ,विभिन्न अभिलेख न्यायालय के निर्णय के बारे में विस्तार से चर्चा की गई। अध्यक्षता अपर जिला जज पाक्सो कोर्ट अभय कृष्ण तिवारी ने की। एएसपी सुरेश चंद्र रावत, सीओ बांसी अरुण चंद,सीओ शोहरतगढ़ प्रदीप यादव, एसपीओ दयानंद प्रसाद, पवन कुमार पाठक, कुशल पाल सिंह आदि मौजूद रहे।

--

बाइक की ठोकर से राहगीर की मौत

जासं, शोहरतगढ़ : रविवार रात आठ बजे शोहरतगढ़ के खुनुवा बाईपास पर बाइक की ठोकर से एक राहगीर की मौत हो गई है। बाइक सवार भी गंभीर रूप से घायल है। नगर पंचायत के रमजान गली निवासी साठ वर्षीय मो. मोईद इदरीसी पुत्र फाईमुल्लाह इदरीसी है। पैदल जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार से बाइक सवार ने उन्हें ठोकर मार दिया। पुलिस ने उन्हें तुरंत सीएचसी पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने मोईद को मृत घोषित कर दिया। गंभीर घायल का नाम चिल्हिया थाना क्षेत्र के चेतरा निवासी तीस वर्षीय कागरेस पुत्र घमालु है। प्राथमिक इलाज कर गंभीर बाइक सवार को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। डाक्टर पुनीत श्रीवास्तव ने बताया कि घायल की हालत नाजुक है।

--

बाइक की ठोकर से राहगीर की मौत

शोहरतगढ़ : रविवार रात आठ बजे शोहरतगढ़ के खुनुवा बाईपास पर बाइक की ठोकर से एक राहगीर की मौत हो गई है। बाइक सवार भी गंभीर रूप से घायल है। नगर पंचायत के रमजान गली निवासी साठ वर्षीय मो. मोईद इदरीसी पुत्र फाईमुल्लाह इदरीसी है। पैदल जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार से बाइक सवार ने उन्हें ठोकर मार दिया। पुलिस ने उन्हें तुरंत सीएचसी पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने मोईद को मृत घोषित कर दिया। गंभीर घायल का नाम चिल्हिया थाना क्षेत्र के चेतरा निवासी तीस वर्षीय कागरेस पुत्र घमालु है। प्राथमिक इलाज कर गंभीर बाइक सवार को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। डाक्टर पुनीत श्रीवास्तव ने बताया कि घायल की हालत नाजुक है।

chat bot
आपका साथी