प्रधान संघ ब्लाक इकाई लोटन का गठन

क्षेत्र के ग्राम प्रधानों की बैठक ब्लाक परिसर में हुई। पंचायती प्रधान संघ ब्लाक इकाई लोटन में पदाधिकारियों का गठन विचार विमर्श कर किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Jul 2021 11:26 PM (IST) Updated:Sat, 31 Jul 2021 11:26 PM (IST)
प्रधान संघ ब्लाक इकाई लोटन का गठन
प्रधान संघ ब्लाक इकाई लोटन का गठन

सिद्धार्थनगर : क्षेत्र के ग्राम प्रधानों की बैठक ब्लाक परिसर में हुई। पंचायती प्रधान संघ ब्लाक इकाई लोटन में पदाधिकारियों का गठन विचार विमर्श कर किया गया। ब्लाक अध्यक्ष अरविदमणि त्रिपाठी ने बताया कि मनबोध शुक्ल संरक्षक, कमलेश चौरसिया अरविद पांडेय प्रदीप मोदनवाल उपाध्यक्ष, धर्मेन्द्र श्रीवास्तव, त्रिपुरारी पांडेय निशार अहमद महामंत्री, पंकज कुमार वर्मा कोषाध्यक्ष, सोनू मिश्र संयोजक तथा शम्भू प्रसाद जायसवाल को सचिव मनोनीत किया गया। भारत प्रसाद,महेश प्रसाद,मो बसीर, सुनील कुमार, फूलचंद कनौजिया आदि मौजूद रहे। आवास योजना से वंचित पात्रों के लिए लगा कैंप सिद्धार्थनगर : नवसृजित नगर पंचायत बिस्कोहर क्षेत्र के प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना में छूटे पात्रों के आवेदन के लिए शनिवार को कैंप लगाया गया। यहां के लोगों ने बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार डा. सतीश द्विवेदी से शिकायत थी कि पात्र व्यक्तियों का नाम सूची में नही है। जबकि अपात्रों का नाम सूची में शामिल किया गया है। इसके बाद हर मोहल्ला में कैंप का आयोजन कर लोगो के आवेदन पत्र भरवाया गया। हरीबंधनपुर, कोहड़ौरा, रामनगर में कैंप लगाया गया। 120 लोगो ने प्रपत्र भरे। नगर पंचायत के कर्मी अनूप पांडेय, उमाशंकर मोदनवाल, मंगेश दुबे, मनोज यादव आदि मौजूद रहे। शांति कमेटी की हुई बैठक उसका बाजार: उसका बाजार थाने में शनिवार को क्षेत्र के दोनों समुदाय के लोगों की बैठक हुई। एसओ अजय कुमार सिंह ने कहा कि सभी त्योहार शांति व भाईचारा के प्रतीक होते हैं। त्योहार समाज को अमन व भाईचारा का संदेश देते हैं। सभी नागरिकों की जिम्मेदारी है कि शांति व्यवस्था कायम रहे। पुलिस उपद्रवी तत्वों पर नजर बनाए हुए है। कानून व्यवस्था बिगाड़ने वाले के खिलाफ सख्ती से पेश आएगी। इस दौरान जलाल अहमद, अमरनाथ अग्रहरि, लल्लन, मोहम्मद शकील, सोनू अंसारी, शेषनाथ, मनीष आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी