भाजपा नगर निकाय प्रकोष्ठ का गठन

भारतीय जनता पार्टी ने रविवार को स्थानीय नगर निकाय प्रकोष्ठ की सूची जारी किया है। जिला अध्यक्ष गोविद माधव व जिला संयोजक स्थानीय नगर निकाय बलराम कुलश्रेष्ठ की जारी सूची में जिला सह संयोजक पद की राजकुमार अग्रहरि को बढ़नी व राजू कन्नौजिया को डुमरियागंज की जिम्मेदारी दी गई है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 26 Sep 2021 10:59 PM (IST) Updated:Sun, 26 Sep 2021 10:59 PM (IST)
भाजपा नगर निकाय प्रकोष्ठ का गठन
भाजपा नगर निकाय प्रकोष्ठ का गठन

सिद्धार्थनगर : भारतीय जनता पार्टी ने रविवार को स्थानीय नगर निकाय प्रकोष्ठ की सूची जारी किया है। जिला अध्यक्ष गोविद माधव व जिला संयोजक स्थानीय नगर निकाय बलराम कुलश्रेष्ठ की जारी सूची में जिला सह संयोजक पद की राजकुमार अग्रहरि को बढ़नी व राजू कन्नौजिया को डुमरियागंज की जिम्मेदारी दी गई है। नगर संयोजक में चंदन दूबे को नौगढ़, अजय कश्यप को बांसी, अशोक जायसवाल उस्का, उमाशंकर मोदनवाल विस्कोहर, मनीष श्रीवास्तव बढनी चाफा, राहुल अग्रहरि इटवा, शत्रुघन सोनी डुमरियागंज, सुरेश कुमार मिश्र शोहरतगढ़, रामकेवल गुप्ता बर्डपुर, संजय जायसवाल, बढनी व विजय श्रीवास्तव को भारत भारी का नगर मंडल संयोजक बनाया गया है। विनय कांत बने भारत तिब्बत समन्वय संघ के जिलाध्यक्ष सिद्धार्थनगर: राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की इकाई भारत-तिब्बत समन्वय संघ के प्रदेश अध्यक्ष राम कुमार सिंह ने समाजसेवी व शिक्षक डा. विनय कांत मिश्र को गोरक्षप्रांत के सिद्धार्थनगर का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है। अपेक्षा की है कि वह संगठन को मजबूत बनाने में संगठन की अपेक्षाओं पर खरा उतरेंगे। यह जानकारी गोरक्ष प्रांत के महामंत्री शिवेंद्र विक्रम सिंह ने दी है। आत्मनिर्भर भारत बनाने में गांव की भूमिका अहम सिद्धार्थनगर : भाजपा चिल्हिया मंडल इकाई की बैठक रविवार को बड़गो गांव में हुई। नेता व कार्यकर्ताओं ने मन की बात कही। विधानसभा चुनाव की तैयारियों में अभी से कार्यकर्ताओं को जुटने के लिए प्रोत्साहित किया। सांसद जगदंबिका पाल ने कहा आत्मनिर्भर भारत बनने में गांव की भूमिका अहम है। अब विकास की गंगा गांवों से निकल रही है। उद्योग स्थापित होने लगे है। कृषि के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय सुधार हुए है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सार्थक सोच से ही यह साकार हो सका है। जिलाध्यक्ष गोविद माधव ने कहा केंद्र व प्रदेश सरकार कई कल्याणकारी योजनाओं को संचालित कर रही है। जिसका लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति को मिल रहा है। ग्राम प्रधान विश्वनाथ शुक्ला, विजयकांत चतुर्वेदी, विपिन सिंह, कन्हैया पासवान, महेश वर्मा, पंकज चौबे, शिवाकांत, सतीश सिंह आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी