पुलिस विभाग में गिलोय का सेवन सभी के लिए अनिवार्य

कोरोना से बचाव के लिए अब पुलिस कर्मियों के शरीर की प्रतिरोधात्मक क्षमता बढ़ाने के लिए जिले की पुलिस ने अनूठा प्रयोग किया है। सुबह चाय के स्थान पर काढ़ा के साथ गिलोय का सेवन सभी के लिए अनिवार्य किया गया

By JagranEdited By: Publish:Fri, 14 Aug 2020 11:04 PM (IST) Updated:Sat, 15 Aug 2020 06:08 AM (IST)
पुलिस विभाग में गिलोय का 
सेवन सभी के लिए अनिवार्य
पुलिस विभाग में गिलोय का सेवन सभी के लिए अनिवार्य

सिद्धार्थनगर : कोरोना से बचाव के लिए अब पुलिस कर्मियों के शरीर की प्रतिरोधात्मक क्षमता बढ़ाने के लिए जिले की पुलिस ने अनूठा प्रयोग किया है। सुबह चाय के स्थान पर काढ़ा के साथ गिलोय का सेवन सभी के लिए अनिवार्य किया गया है। भोजन के साथ पुलिस कर्मियों को सलाद में प्याज व नीबू भी दिया जाएगा। जिससे शरीर को आवश्यक तत्व व विटामिन-सी मिलता रहे।

मेस में पुलिस जवानों को स्वस्थ रखने के लिए गुड़ का काढ़ा बनाया जाएगा। इसमें गिलोय (आयुर्वेदिक औषधि) को पिसकर मिलाया जाएगा। बुखार व सर्दी, खांसी की शिकायत में यह काम करेगा। इसके अलावा चायपत्ती के साथ दालचीनी, कालीमिर्च, तेजपत्ता, लौंग मिलाया जाएगा। अब तक करीब डेढ़ सौ से अधिक पुलिस कर्मी संक्रमित हो चुके हैं। इसे लेकर पुलिस प्रशासन भी परेशान है। बचाव के लिए काढ़ा और पौष्टिक तत्वों से भरपूर भोजन बनाने के लिए सभी थानों के रसोइयां का निर्देशित किया गया है।

..

कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए सभी मेस में काढ़ा बनाने के लिए कहा गया है। इसके लिए आयुर्वेद व एलोपैथ के चिकित्सकों से परामर्श लिया गया है। सभी ने शरीर की प्रतिरोधात्मक क्षमता को बढ़ाने के लिए कहा है। गिलोय का सेवन सबके लिए अनिवार्य किया गया है।

विजय ढुल

पुलिस अधीक्षक

chat bot
आपका साथी