बगहा मामले में फरार चल रहे पांच आरोपित गिरफ्तार

खेसरहा थाना अंतर्गत सकारपार चौकी क्षेत्र के ग्राम पंचायत मदुआपुर के टोला बगहा में सात जून की रात को चुनावी रंजिश में चले ईंट -पत्थर व फायरिग की घटना में शामिल पांच और आरोपितों को खेसरहा पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। घटना के बाद से यह सभी फरार चल रहे थे और पुलिस इनकी तलाश में जुटी हुई थी।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 23 Jun 2021 11:11 PM (IST) Updated:Wed, 23 Jun 2021 11:11 PM (IST)
बगहा मामले में फरार चल  रहे पांच आरोपित गिरफ्तार
बगहा मामले में फरार चल रहे पांच आरोपित गिरफ्तार

सिद्धार्थनगर : खेसरहा थाना अंतर्गत सकारपार चौकी क्षेत्र के ग्राम पंचायत मदुआपुर के टोला बगहा में सात जून की रात को चुनावी रंजिश में चले ईंट -पत्थर व फायरिग की घटना में शामिल पांच और आरोपितों को खेसरहा पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। घटना के बाद से यह सभी फरार चल रहे थे और पुलिस इनकी तलाश में जुटी हुई थी।

गांव के पूर्व प्रधान चंद्रसेन सिंह चुनाव हारने के बाद ग्रामीणों से रंज थे। जिसको लेकर ग्रामीणों से उनका विवाद हो गया। ईंट - पत्थर व फायरिग तक हुई। जिसके बाद पांच थानों कि पुलिस ने गांव में पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया था। जिसमें दोनों पक्षों के पचास लोगों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया था और बीस लोगों की गिरफ्तारी हुई थी। जिसके बाद से अन्य अभियुक्त फरार हो गए थे। बुधवार को सकारपार चौकी प्रभारी सतीश कुमार सिंह की अगुवाई में पुलिस ने फरार चल रहे राजेंद्र पुत्र संतराम, सुरेन्द्र पुत्र संतराम, बड़कू उर्फ अमर सिंह पुत्र तउलू, राम मुकुट पुत्र जवाहिर व राम दयाल पुत्र फागू ग्राम बगहा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। थाना प्रभारी रविन्द्र कुमार सिंह ने कहा कि अन्य जो अभियुक्त फरार चल रहे हैं शीघ्र उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जायेगा। दुर्घटना में बाइक सवार व गाय की मौत

सिद्धार्थनगर : मंगलवार की देर रात ढेबरुआ थाना क्षेत्र के अहिरौला मोड़ के पास नेशनल हाईवे पर बाइक दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई है। युवक का नाम शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के खैरा बाजार निवासी विजय कुमार वरुण पुत्र बुधिराम है। घटना में एक गाय की भी मौत हुई है। युवक के मौत की खबर गांव में पहुंचते ही स्वजन में कोहराम मच गया।

युवक रात आठ बजे के करीब अपनी बाइक से बिना कुछ बताए घर से निकल गया। वह तुलसियापुर की तरफ क्यों जा रहा था, यह स्वजन को भी नहीं मालूम। घटना के बाद युवक के उधर जाने की जानकारी स्वजन को हो पाई। वह बाइक चलाते हुए जैसे ही नेशनल हाईवे के अहिरौला मोड़ पर पहुंचा। सड़क पर घूम रही एक बेसहारा गाय से जा भिड़ा। टक्कर इतनी जोर की हुई कि मौके पर युवक व गाय की मौत हो गई। इस संबंध ढेबरुआ एसओ डीसी चौधरी ने बताया कि घटना की जानकारी है। शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है। प्रतिबंधित मछली के साथ एक गिरफ्तार

सिद्धार्थनगर: एसएसबी सीमा चौकी बजहा के जवानों ने बुधवार को पिकअप पर लादकर ले जाते समय 190 किलो प्रतिबंधित मछली के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों की पहचान सलमान अली,बबलू निवासी भावपुर थाना के रूप में हुई है। जब्त किए गए पिकअप व मछली को कस्टम को सुपुर्द किया गया है। गिरफ्तारी टीम में उप निरीक्षक श्रीनिवास मीना, कुमोद कुमार यादव, अखिलेश कुमार झा, अवधेश चौधरी, श्यामवीर राणा, प्रसाद नाइक शामिल रहे।

chat bot
आपका साथी