पहले का आदेश निरस्त, अशोक कुमार बने प्रेक्षक

राज्य निर्वाचन आयोग ने मतदान व मतगणना संपन्न कराने के लिए प्रेक्षक नियुक्त किया है। पूर्व में किए आदेश को निरस्त करते हुए अब विशेष सचिव समाज कल्याण विभाग अशोक कुमार को यह जिम्मेदारी सौंपी है। इससे पहले आयोग ने विशेष सचिव राष्ट्रीय एकीकरण विभाग प्रांजल यादव को चुनाव प्रेक्षक नियुक्त किया था।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 15 Apr 2021 11:31 PM (IST) Updated:Thu, 15 Apr 2021 11:31 PM (IST)
पहले का आदेश निरस्त, अशोक कुमार बने प्रेक्षक
पहले का आदेश निरस्त, अशोक कुमार बने प्रेक्षक

सिद्धार्थनगर : राज्य निर्वाचन आयोग ने मतदान व मतगणना संपन्न कराने के लिए प्रेक्षक नियुक्त किया है। पूर्व में किए आदेश को निरस्त करते हुए अब विशेष सचिव समाज कल्याण विभाग अशोक कुमार को यह जिम्मेदारी सौंपी है। इससे पहले आयोग ने विशेष सचिव राष्ट्रीय एकीकरण विभाग प्रांजल यादव को चुनाव प्रेक्षक नियुक्त किया था।

राज्य निर्वाचन आयुक्त मनोज कुमार ने कहा कि निष्पक्ष व शांतिपूर्ण वातावरण में चुनाव संपन्न कराने के लिए प्रेक्षक नियुक्त किया गया है। मतदान संपन्न कराने के लिए 23 अप्रैल को प्रेक्षक पहुंच जाएंगे। 26 अप्रैल को मतदान संपन्न कराने व मतपेटिकाओं को सुरक्षित लाकर रूम में रखवाने की जिम्मेदारी का निवर्हन करेंगे। मतगणना कराने के लिए वह 30 अप्रैल को वहां पहुंचेंगे। मतों की गिनती सकुशल समाप्त होने की रिपोर्ट आयोग को देंगे। सेहरी बुजुर्ग से फूलमती का निर्विरोध प्रधान बनना तय सिद्धार्थनगर : मिठवल ब्लाक के ग्राम पंचायत सेहरी बुजुर्ग से फूलमती का निर्विरोध ग्राम प्रधान बनना तय हो गया है। गुरुवार को नामांकन की अवधि समाप्त होने तक यहां एकमात्र नामांकन हुआ। अब केवल औपचारिक घोषणा होनी बाकी है।

इसी ग्राम पंचायत से जुड़ी क्षेत्र पंचायत पद की दो सीटों पर भी एक- एक पर्चा ही भरा गया है। जिससे उनका भी निर्विरोध निर्वाचन तय माना जा रहा है। सेहरी बुजुर्ग में आजादी के बाद से अबतक ग्राम प्रधान का पद निर्विरोध होता रहा है। इस बार ग्राम प्रधान का पद पिछड़े वर्ग की महिला के लिए आरक्षित थी। ग्राम पंचायत के लोगों ने फूलमती को सर्वसम्मति से ग्राम प्रधान चुना। क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए सेहरी बुजुर्ग प्रथम से कुसलावती व द्वितीय से सरस्वती देवी ने अपना अपना पर्चा दाखिल किया है। जिससे इनका भी निर्विरोध निर्वाचन तय माना जा रहा है।

chat bot
आपका साथी