मनरेगा कार्यों की मानीटरिग करेंगी महिला मेट

सरकार ने मनरेगा योजनांतर्गत में अब महिला मेट की भी तैनाती की है। योजना में 50 श्रमिकों पर एक महिला मेट की नियुक्ति की जा रही है। जिसकी कड़ी में खुनियांव ब्लाक में अब तक 47 महिला मेट का पंजीकरण हुआ। जिनके प्रशिक्षण का आयोजन गुरुवार को किया गया। इसमें उनके कार्यों एवं दायित्वों के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी गई।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 25 Jun 2021 12:22 AM (IST) Updated:Fri, 25 Jun 2021 12:22 AM (IST)
मनरेगा कार्यों की मानीटरिग करेंगी महिला मेट
मनरेगा कार्यों की मानीटरिग करेंगी महिला मेट

सिद्धार्थनगर : सरकार ने मनरेगा योजनांतर्गत में अब महिला मेट की भी तैनाती की है। योजना में 50 श्रमिकों पर एक महिला मेट की नियुक्ति की जा रही है। जिसकी कड़ी में खुनियांव ब्लाक में अब तक 47 महिला मेट का पंजीकरण हुआ। जिनके प्रशिक्षण का आयोजन गुरुवार को किया गया। इसमें उनके कार्यों एवं दायित्वों के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी गई।

खंड विकास अधिकारी सतीश कुमार पाडेय ने कहा कि महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) अंतर्गत महिलाओं की सहभागिता को बढ़ाने के लिए सरकार ने ये कदम उठाया है। ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं की भूमिका एवं उनकी भागीदारी की यह प्रक्रिया शुरू हुई है, शीघ्र ही इसको पूर्ण कर लिया जाएगा।

एपीओ (अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी) मनरेगा फुरकान अहमद ने कहा कि स्वयं सहायता समूह की सदस्य को महिला मेट बनाया जाता है। जो भी इसके लिए चयनित हुई हैं, वह अपने कार्यों को गंभीरता से समझ लें। प्रत्येक दिन महिला मेट मनरेगा के तहत हो रहे कार्यों के स्थान पर जाएंगी। मजदूरों को दैनिक कितना काम करना है, उसको बताया जाएगा और सायं के समय उनके कार्यों की जांच करनी है। सभी के पास प्रपत्र उपलब्ध रहेगा, उसमें सारी जानकारियां भरकर अपने पास सुरक्षित रखना है। पहले दिन से मस्टर रोल के कार्य को पूर्ण कराना है। प्रत्येक महिला मेट को एक दिन में करीब 350 रुपये के हिसाब से भुगतान मिलना है।

सहायक विकास अधिकारी (आइएसबी) सईद अहमद ने कहा कि समूह की सदस्यों के लिए अच्छा अवसर है। सभी लोग प्रशिक्षण में दी जा रही जानकारियों को समझ लें, जिससे कार्य करने में आसानी हो। दुर्गावती, संजू, साक्षी, राधिका, शशिकला, नीलम, सरिता, रीता मौर्या, कृष्णावती, प्रीति पांडेय, माधुरी, गीता देवी, सीमा, नीता, शीला, रिका, अंजनी देवी आदि उपस्थित रहीं।

chat bot
आपका साथी