सिद्धार्थनगर में दो बेटियों संग पिता गायब, नदी किनारे मिली बाइक

रामधनी के पिता भोला के अनुसार सुबह करीब 11 बजे वह दोनों बच्चियों को लेकर बाइक से घर से निकला था। शाम करीब चार बजे नदी के किनारे गए लोगों ने इसकी बाइक व चप्पल देखी तो सूचना स्वजन को दिया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 20 Sep 2021 01:51 AM (IST) Updated:Mon, 20 Sep 2021 01:51 AM (IST)
सिद्धार्थनगर में दो बेटियों संग पिता गायब, नदी किनारे मिली बाइक
सिद्धार्थनगर में दो बेटियों संग पिता गायब, नदी किनारे मिली बाइक

सिद्धार्थनगर : बांसी कोतवाली के विशुनपुर मुस्तहकम निवासी 28 वर्षीय रामधनी पुत्र भोला अपनी डेढ वर्षीय पुत्री अंशिका व चार वर्ष की अंतिमा के साथ लापता हो गए हैं। शाम को उनका चप्पल व बाइक गांव से एक किमी दूर राप्ती नदी के किनारे मिला, जिसपर लोग नदी में कूदने की आशंका व्यक्त कर रहे हैं। घटना का स्पष्ट नहीं हो पा रहा है।

रामधनी के पिता भोला के अनुसार सुबह करीब 11 बजे वह दोनों बच्चियों को लेकर बाइक से घर से निकला था। शाम करीब चार बजे नदी के किनारे गए लोगों ने इसकी बाइक व चप्पल देखी तो सूचना स्वजन को दिया। सभी नदी पर पहुंचे पर भरी नदी में उसे कैसे तलाश करें यह समझ नहीं आ रहा था। पुलिस को सूचना तो हुई पर वह देर शाम तक वहां नहीं पहुंची। स्वजन नदी की ओर टकटकी लगाए रोते व चिल्लाते रहे। रामधनी की पत्नी अंतिमा घर पर ही बेहोश पड़ी थी। रामधनी को चार पुत्रियां व एक पुत्र हैं। सभी दस वर्ष के अंदर ही हैं। धारदार हथियार के साथ एक गिरफ्तार

सिद्धार्थनगर: उसका बाजार पुलिस ने रविवार को धारदार हथियार के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपित का नाम सरौली गांव के टोला भवनियानगर निवासी शिवमिलन है। वह अवैध हथियार को लेकर सड़क पर घूम रहा था। कार्रवाई करने वाली टीम में मुख्य आरक्षी हौसिला प्रसाद, अमरजीत आदि मौजूद रहे। कोर्ट के आदेश पर कुकर्म का मुकदमा दर्ज

सिद्धार्थनगर: इटवा थाना क्षेत्र एक गांव में जुलाई महीने में आठ वर्षीय बालक के साथ कुकर्म के मामले में पुलिस ने कोर्ट के आदेश में मुकदमा पंजीकृत किया है। पीड़ित के पिता ने न्यायालय को बताया कि उसका बेटा बीते 18 जुलाई को गांव के पूरब खेल रहा था, तभी गांव का बंशराज चाकलेट देने के बहाने लड़के को बगल स्थित आंगनबाड़ी भवन में ले गया और उसके साथ कुकुर्म किया। पुलिस को सूचना दी, परंतु कोई कार्यवाही नहीं की गई। जिसके बाद कोर्ट ने आदेश दिया। प्रभारी निरीक्षक ज्ञानेंद्र राय ने बताया कि मुकदमा दर्ज किया गया है, आरोपित की तलाश की जा रही है। पिकअप की चपेट में आने से दो गंभीर

सिद्धार्थनगर: लोटन थाना क्षेत्र में रविवार को कोल्हुई रोड के पास तेज रफ्तार पिकअप की चपेट में आने से दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। वह ठेला लेकर घोघी पुल की ओर जा रहे थे। घायलों का नाम लोटन बाजार निवासी शिवप्रसाद व आनंद है। घटना के बाद भाग रहे वाहन को पुलिस ने पकड़ लिया है। एसओ लोटन अभिमन्यु सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करेगी। नई किरण में दो मामले निस्तारित

सिद्धार्थनगर: महिला थाना परिसर में रविवार को नई किरण टीम ने महिला उत्पीड़ने मामलों की सुनवाई की। आपसी सुलह समझौते के आधार पर दो परिवारों के विवाद को समाप्त कराया। कुल तीन मामले प्रस्तुत हुए। नई किरण टीम ने नंदनी पत्नी महेंद्र व नौव्बाब पत्नी बच्चूलाल के मध्य चल रहे विवाद को खत्म किया है। परामर्शदाता विनयकांत मिश्रा, एसओ महिला थाना मीरा चौहान, मुख्य आरक्षी सविता सिंह, महिला आरक्षी ब्यूटी गिरी, निधि सिंह, रानी विश्वकर्मा, अनुपमा सिंह, निशा सिंह, नेहा सिंह, सुनीता यादव आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी