किसानी पर बारिश का पहरा, धान की नर्सरी बर्बाद

तीन दिनों से रूक-रूक कर हो रही बारिश से खेत पानी से लबालब हो गए हैं। जिससे किसानों की किसानी पर ब्रेक लग गया है। जो किसान गन्ने की खेती किए है उनके लिए बारिश लाभकारी तो साबित हो रही। लेकिन धान की खेती करने वाले किसानों की खेती पिछड़ रही है। जिन लोगों ने नर्सरी डाल दिया था पानी भरने से वह गल जाएगी।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 15 Jun 2021 10:57 PM (IST) Updated:Tue, 15 Jun 2021 10:57 PM (IST)
किसानी पर बारिश का पहरा, धान की नर्सरी बर्बाद
किसानी पर बारिश का पहरा, धान की नर्सरी बर्बाद

सिद्धार्थनगर : तीन दिनों से रूक-रूक कर हो रही बारिश से खेत पानी से लबालब हो गए हैं। जिससे किसानों की किसानी पर ब्रेक लग गया है। जो किसान गन्ने की खेती किए है, उनके लिए बारिश लाभकारी तो साबित हो रही। लेकिन, धान की खेती करने वाले किसानों की खेती पिछड़ रही है। जिन लोगों ने नर्सरी डाल दिया था पानी भरने से वह गल जाएगी।

तीन दशक पूर्व गेहूं की फसल कटने के बाद धान की खेती करने के लिए कुदाल से कटनी मार कर खेत में उगे खर पतवार नष्ट किए जाते थे। लोग बैल से खेत की जोताई महीनों तक किया करते थे। लेकिन जब से कृषि यंत्रों का विकास हुआ तब से खेती करना और आसान हो गया। धान की रोपाई के लिए किसान करीब चार बार जोताई करके खेत ठीक कर देते थे। इस बार बारिश के कारण ठीक से जोताई ही नहीं हो पाई।

मनिराम ने बताया कि हमारे समय में गेहूं कटाई के एक माह बाद से ही धान की फसल के लिए खेतों को कुदाल आदि से तैयार में जुट जाते थे। अब वह समय नहीं रहा।

राम बिलास का कहना है कि पूर्वजों के युग में बैल से जोताई करके खेत को पलेवा बनाने के बाद ही धान की नर्सरी डालते थे। ऐसा करने से खेत में खर पतवार कम उगते थे।

सूर्यनाथ का कहना है कि बारिश से हम किसान का कोई लाभ नहीं है। मनचाहा किसानी करने का समय न पाकर उपज का पिछड़ना स्वाभाविक है। साथ इस बार अधिक लागत भी लगेगी।

राम लखन ने कहा कि प्रकृति के आगे किसका बस चला है। जैसा करेगा वही मंजूर करना होगा। हमने तो जो नर्सरी डाली थी सब पानी भरने से अब गल जाएगी। फिर नर्सरी डालनी पडे़गी ।

15 हुए स्वस्थ, एक संक्रमित सिद्धार्थनगर: कोरोना संक्रमण कम होने लगा है। मंगलवार को 2875 लोगों की जांच रिपोर्ट आई। एक व्यक्ति संक्रमित पाया गया। 15 लोग स्वस्थ हुए। एक्टिव केस 132 हैं। 97 की मौत हो चुकी है। 3032 लोगों के रिपोर्ट आने का इंतजार है। सीएमओ डा. संदीप चौधरी ने बताया कि उसका ब्लाक में एक संक्रमित पाया गया है।

........

इन ब्लाकों में भी मिले संक्रमित

ब्लाक- संक्रमितों की संख्या

उसका- 01

......

किस तारीख को कितने मिले मरीज

15जून- 01

chat bot
आपका साथी