भाजपा सरकार हर मोर्चे पर फेल

रविवार को कमदा बगुलहवा ग्रांट पुरैना व बेतनार में आयोजित जन चौपाल को संबोधित करते हुए माता प्रसाद ने कहा कि साढ़े चार वर्षो में भाजपा सरकार ने ऐसा कोई कार्य नहीं कर सकी है जिसका उल्लेख वह कर सके। केंद्र सरकार की स्थिति ये है कि महंगाई आसमान छू रही है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 28 Nov 2021 10:18 PM (IST) Updated:Sun, 28 Nov 2021 10:18 PM (IST)
भाजपा सरकार हर मोर्चे पर फेल
भाजपा सरकार हर मोर्चे पर फेल

सिद्धार्थनगर : पूर्व विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय ने कहा कि भाजपा सरकार हर मोर्चे पर फेल है। जनता का विश्वास खो चुकी है। गलत नीतियों के चलते किसान, गरीब, छात्र, नौजवान, महिलाएं सभी परेशान हैं। अब सभी की आस समाजवादी पार्टी से है। जिसके सरकार में सभी का सम्मान सुरक्षित था।

रविवार को कमदा, बगुलहवा ग्रांट, पुरैना व बेतनार में आयोजित जन चौपाल को संबोधित करते हुए माता प्रसाद ने कहा कि साढ़े चार वर्षो में भाजपा सरकार ने ऐसा कोई कार्य नहीं कर सकी है, जिसका उल्लेख वह कर सके। केंद्र सरकार की स्थिति ये है कि महंगाई आसमान छू रही है। डीजल, पेट्रोल, रसोई गैस के दाम लोगों की कमर तोड़ रहे हैं। आवश्यक वस्तु के मूल्यों में वृद्धि का आलम ये है कि टमाटर की कीमत कहीं-कहीं सौ रुपये के पार हो गई है। दोनों सरकारें केवल जनता में नफरत फैलाने का काम कर रही है। जिससे जनता को सावधान रहने की जरूरत है। पूर्व की सपा सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए उन्होंने कहा कि आज भी जनता को समाजवादी पेंशन, बेरोजगारी भत्ता, कन्या विद्या धन, लैपटाप वितरण आदि योजनाएं याद कर रही हैं।

जिला महासचिव कमरूज्जमां खान ने कहा कि इस सरकार को सबक सिखाने का समय आ गया है। सभी लोग एकजुट होकर 2022 में इस सरकार को उखाड़ फेंके और प्रदेश में अखिलेश यादव के नेतृत्व में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने का काम करें। बब्लू पाठक, जावेद खान, नूर आलम, अदालत यादव, दिनेश मिश्र, अमित दूबे, रवि दुबे, कमर अहमद, सभयराज यादव, प्रेम प्रकाश पांडेय, हरि प्रकाश पांडेय, राम शब्द यादव, साहिल पठान आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी