विकास दुबे की खोज के लिए सीमावर्ती गांवों पर नजर

कानपुर कांड के मोस्ट वांटेड अपराधी विकास दुबे की तलाश में पुलिस महकमा के साथ चौकीदार पुलिस मित्र व वालेंटियर्स लगे हैं। नेपाल के सीमावर्ती गांवों पर इनकी विशेष निगाह है। सभी गांव के चौकीदारों को अलर्ट रहने के लिए कहा गया

By JagranEdited By: Publish:Wed, 08 Jul 2020 08:51 PM (IST) Updated:Wed, 08 Jul 2020 08:51 PM (IST)
विकास दुबे की खोज के लिए सीमावर्ती गांवों पर नजर
विकास दुबे की खोज के लिए सीमावर्ती गांवों पर नजर

सिद्धार्थनगर : कानपुर कांड के मोस्ट वांटेड अपराधी विकास दुबे की तलाश में पुलिस महकमा के साथ चौकीदार, पुलिस मित्र व वालेंटियर्स लगे हैं। नेपाल के सीमावर्ती गांवों पर इनकी विशेष निगाह है। सभी गांव के चौकीदारों को अलर्ट रहने के लिए कहा गया है। बाहरी व्यक्ति के गांव में आने व टिकने की तत्काल सूचना पुलिस को देने की हिदायत दी गई है। वांछित विकास दुबे की तस्वीर भी इन्हें दिखाई दी गई है। कदकाठी भी बताया गया है। कहा गया है कि अगर कोई संदिग्ध दिखाई पड़ता है तो उचित दूरी बनाते हुए उसकी गतिविधियों पर निगाह रखें।

कानपुर कांड के आरोपितों की तलाश में पुलिस लगी है। मुखबिरों का जाल बिछा दिया है। सभी गांवों में पुलिस की निगाह है। बीट सिपाहियों को अपने हल्का में नियमित दौरा करने के लिए कहा गया है। वालेंटियर्स, पुलिस मित्र व चौकीदारों को भी अलर्ट रहने के लिए कहा गया है। क्षेत्राधिकारी व थानेदारों को निर्देशित किया गया है वह चौकीदारों के संपर्क में रहे। बाहर से आने वाले अजनबियों के संबंध में पूरी जानकारी एकत्र करें। सीमावर्ती गांवों में विशेष सतर्कता बरते।

हत्यारोपित विकास दुबे की खोज के लिए मुख्यालय से निर्देश मिला है। इसके लिए सभी थानेदारों को निर्देशित किया गया है। नेपाल भागने की सूचना को संज्ञान में लेने के बाद गांवों में निगरानी तेज कर दी गई है। बाहर से आने वाले अंजान चेहरों की पड़ताल की जा रही है।

विजय ढुल

पुलिस अधीक्षक

chat bot
आपका साथी