भारत को विश्व गुरु बनाने के लिए करें समर्थन

देश में हो रहे आम चुनाव में मोदी को एक बार फिर पीएम बनाने के लिए कार्यकर्ताओं ने मन बना लिया है। भारत को विश्व गुरु बनाने के लिए भाजपा की सरकार देश मे होनी चाहिए। जिसके लिए यहां के सांसद प्रत्याशी जगदंबिका पाल को नेतृत्व मिलना जरूरी है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 25 Apr 2019 10:30 PM (IST) Updated:Thu, 25 Apr 2019 10:30 PM (IST)
भारत को विश्व गुरु बनाने 
के लिए करें समर्थन
भारत को विश्व गुरु बनाने के लिए करें समर्थन

सिद्धार्थनगर : देश में हो रहे आम चुनाव में मोदी को एक बार फिर पीएम बनाने के लिए कार्यकर्ताओं ने मन बना लिया है। भारत को विश्व गुरु बनाने के लिए भाजपा की सरकार देश मे होनी चाहिए। जिसके लिए यहां के सांसद प्रत्याशी जगदंबिका पाल को नेतृत्व मिलना जरूरी है।

उक्त बातें मिशन मोदी अगेन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राम गोपाल काका ने कही। वह गुरुवार को कापियां बुकनिहा ग्रांट के टोला रेक्शा में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि विदेशों में भी देश का डंका बजाने वाले पीएम हमारे देश का सिर ऊंचा किए हैं। देश लगातार विकास की राह पर चल रहा हैं। इस जनपद में भी विकास का कार्य लगातार हो रहा हैं। विरोधी महागठबंधन बना कर देश को पीछे ले जाने का कार्य कर रहे हैं। सभी को जागरूक हो कर अपने देश को मजबूत सरकार देनी चाहिए। जिससे आने वाले समय मे भारत विश्व गुरु बन सके। यह सभी संभव है जब नरेंद्र मोदी दुबारा पीएम बनें। इस अवसर पर राष्ट्रीय मंत्री राजेश बर्नवाल कहा कि पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में घुस कर मारने वाला पीएम ही इस देश का भला करेगा। जो काम पिछले साठ वर्षो में नहीं किया गया, अब हो रहा है। इस अवसर पर राष्ट्रीय प्रशिक्षण प्रमुख भोले प्रसाद त्रिपाठी, प्रांतीय महामंत्री विजय बहादुर सिंह, प्रांतीय मंत्री सुनील राय, जिला अध्यक्ष रमाकांत सिंह, परशुराम यादव, इस्तियाक अहमद, जगदीश मौर्या, शिवशरन, ब्रह्मानन्द सिंह, ब्रजेश कुमार भारती, सुरेश कुमार, फजलुर्रहमान सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। संचालन ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि राजू सिंह ने किया।

chat bot
आपका साथी