नारी सुरक्षा के लिए पुलिस तत्पर

गुरुवार को चिल्हिया पुलिस द्वारा नारी सशक्तिकरण अभियान चलाया गया। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका इंटर कालेज व मां गायत्री देवी इंटर कालेज करौदा नानकार की छात्राओं को जागरूक किया गया। उन्हें स्वावलंबी व आत्मनिर्भरता की कला सिखाई गई।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 22 Oct 2020 10:49 PM (IST) Updated:Thu, 22 Oct 2020 10:49 PM (IST)
नारी सुरक्षा के लिए पुलिस तत्पर
नारी सुरक्षा के लिए पुलिस तत्पर

सिद्धार्थनगर : गुरुवार को चिल्हिया पुलिस द्वारा नारी सशक्तिकरण अभियान चलाया गया। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका इंटर कालेज व मां गायत्री देवी इंटर कालेज करौदा नानकार की छात्राओं को जागरूक किया गया। उन्हें स्वावलंबी व आत्मनिर्भरता की कला सिखाई गई।

एसओ सभा शंकर यादव ने कहा कि नारी सुरक्षा के लिए पुलिस सदैव तत्पर है। नारी सुरक्षा एवं सरंक्षा की जिम्मेदारी नैतिक तौर से समाज के सभी लोगों की है। उन्होंने स्कूली छात्राओं को डायल 112, वूमेन पावर लाइन 1090, 1076, 181 आदि नंबरों के बारे में भी जानकारी दी। इस दौरान उपनिरीक्षक नरेंद्र नाथ त्रिपाठी, रवि कांत मणि त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी