उप जिलाधिकारी ने परिषदीय विद्यालयों का किया निरीक्षण

विकास क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय महादेवा मौलवी में गुरुवार को उपजिलाधिकारी अनिल कुमार औचक निरीक्षण करने पहुंचे।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 22 Oct 2020 06:01 PM (IST) Updated:Thu, 22 Oct 2020 06:01 PM (IST)
उप जिलाधिकारी ने परिषदीय  विद्यालयों का किया निरीक्षण
उप जिलाधिकारी ने परिषदीय विद्यालयों का किया निरीक्षण

सिद्धार्थनगर: विकास क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय महादेवा मौलवी में गुरुवार को उपजिलाधिकारी अनिल कुमार औचक निरीक्षण करने पहुंचे। स्कूल की साफ-सफाई व्यवस्था देखी।

उप जिलाधिकारी ने मिशन प्रेरणा के तहत विद्यालय में कराए गए महत्वपूर्ण कार्यों का भौतिक सत्यापन किया। प्रधानाध्यापक प्रदीप कुमार से पूछताछ की और रजिस्टर का सत्यापन किया। उन्होंने विद्यालय में नल, जल आपूर्ति, शौचालय में पानी व टोटी, मल्टीपल हैंडवाश ,ड्रेस, पुस्तक वितरण व विद्यालय की रंगाई पोताई के साथ कई और बिंदुओं की जानकारी ली। प्रधानाध्यापक द्वारा विद्यालय परिसर में पानी लगने की समस्या से अवगत कराया। प्रधानाध्यापक प्रदीप कुमार, ब्लॉक एआरपी मुस्तन शेरुल्लाह, सहायक अध्यापक जितेंद्र कुमार, कुमारी स्मृति, अलका देवी, सुनीता, माया देवी, रीता देवी उपस्थित रहे। एसडीएम ने महदेवा मौलबी और गोल्हौरा विद्यालय का भी निरीक्षण किया और अध्यापकों को आवश्यक निर्देश दिए।

chat bot
आपका साथी