दीपावली में पूजे जाएंगे पंचद्रव्य से निर्मित गणेश-लक्ष्मी

इस दीपावली विशेष पंचद्रव्य से निर्मित गणेश-लक्ष्मी पूजे जाएंगे। देव प्रतिमाएं नदी की मिट्टी व गाय के गोबर में बेल फल का गूदा पिसी उड़द दाल तथा तुलसी बीज के मिश्रण से तैयार होंगी। पूजन अवसर पर गाय के गोबर व मिट्टी से बने कुंड में हवन होगा और इसी से निर्मित दीप भी प्रज्ज्वलित होगें।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 27 Sep 2020 10:03 PM (IST) Updated:Mon, 28 Sep 2020 05:11 AM (IST)
दीपावली में पूजे जाएंगे पंचद्रव्य से निर्मित गणेश-लक्ष्मी
दीपावली में पूजे जाएंगे पंचद्रव्य से निर्मित गणेश-लक्ष्मी

सिद्धार्थनगर : इस दीपावली विशेष 'पंचद्रव्य' से निर्मित गणेश-लक्ष्मी पूजे जाएंगे। देव प्रतिमाएं नदी की मिट्टी व गाय के गोबर में बेल फल का गूदा, पिसी उड़द दाल तथा तुलसी बीज के मिश्रण से तैयार होंगी। पूजन अवसर पर गाय के गोबर व मिट्टी से बने कुंड में हवन होगा और इसी से निर्मित दीप भी प्रज्ज्वलित होगें।

राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ने इन मूर्तियों के निर्माण के लिए सिद्धार्थनगर समेत पांच जिलों की 14 स्वयं सहायता समूह का चयन किया है। इन्हें मूर्ति बनाने की कला के साथ ही पूजन सामग्री बनाना सिखाया गया है। पूरे प्रदेश में 50 हजार मूर्ति व न्यूनतम पांच लाख दीप बनाने का लक्ष्य निर्धारित है। सिद्धार्थनगर के समूहों को तीन हजार मूर्ति और न्यूनतम 20 हजार दीप बनाने की जिम्मेदारी मिली है। हवन की न्यूनतम सीमा निर्धारित नहीं है।

पंचद्रव्य से बनी मूर्तियों व अन्य सामान की बिक्री स्थानीय स्तर पर प्रशासन के सहयोग से स्टाल लगाकर की जाएगी। कलेक्ट्रेट, विकास भवन व ब्लाक परिसर में ग्रामीण आजीविका मिशन के स्टाल लगाए जाएंगे।

पंचद्रव्य से बने गणेश-लक्ष्मी की मूर्ति ऑनलाइन भी बिकेगी। आजीविका मिशन ने एक ई-कॉमर्स कंपनी से करार किया है। मूर्ति की कीमत 150 रुपये तय हुई है। इसके अलावा हवन कुंड व पूजन सामग्री भी इसी कंपनी की वेबसाइट पर उपलब्ध होगी। यह बिक्री नवरात्र से शुरू होगी। रोशनी स्वयं सहायता समूह, सिद्धार्थनगर,जय मां काली सहायता समूह, सिद्धार्थनगर, ज्योति स्वयं सहायता समूह, सिद्धार्थनगर, दुर्गा स्वयं सहायता समूह, मुजफ्फरनगर,नव जागरण सहायता समूह, मुजफ्फरनगर, गौरक्षा धाम सहायता समूह, जालौन,नव सर्जन सहायता समूह, झांसी, शारदा स्वयं सहायता समूह, प्रतापगढ़, शंकर स्वयं सहायता समूह, प्रतापगढ़, राधा स्वयं सहायता समूह, प्रतापगढ़, चमेली स्वयं सहायता समूह, प्रतापगढ़, चामुंडा स्वयं सहायता समूह, प्रतापगढ़, काली स्वयं सहायता समूह, प्रतापगढ़,गंगा स्वयं सहायता समूह, प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश राज्य आजीविका मिशन के राज्य परियोजना प्रबंधक आचार्य शेखर पंचद्रव्य से गणेश-लक्ष्मी की मूर्ति बनाने के लिए 14 स्वयं सहायता समूह चिह्नित किया गया है। देश के सभी हिस्सों में मूर्ति व पूजन सामग्री उपलब्ध हो, इसके लिए ऑनलाइन बिक्री भी होगी।

chat bot
आपका साथी