राजकीय बौद्ध संग्रहालय कपिलवस्तु ने मनाया विश्वधरोहर सप्ताह

कपिलवस्तु स्थित राजकीय बौद्ध संग्रहालय पिपरहवा में मंगलवार को विश्व धरोहर सप्ताह के अवसर पर प्राचीन स्मारकों पर आधारित छाया चित्र प्रदर्शनी लगाई गई। छाया चित्र प्रदर्शनी का उद्घाटन मुख्य अतिथि सन्तराम गुप्ता ने फीता काट कर किया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 19 Nov 2019 11:08 PM (IST) Updated:Tue, 19 Nov 2019 11:08 PM (IST)
राजकीय बौद्ध संग्रहालय कपिलवस्तु ने मनाया विश्वधरोहर सप्ताह
राजकीय बौद्ध संग्रहालय कपिलवस्तु ने मनाया विश्वधरोहर सप्ताह

सिद्धार्थनगर: कपिलवस्तु स्थित राजकीय बौद्ध संग्रहालय पिपरहवा में मंगलवार को विश्व धरोहर सप्ताह के अवसर पर प्राचीन स्मारकों पर आधारित छाया चित्र प्रदर्शनी लगाई गई। छाया चित्र प्रदर्शनी का उद्घाटन मुख्य अतिथि सन्तराम गुप्ता ने फीता काट कर किया। उन्होंने कहा कि प्रदर्शनी ज्ञान के प्रसार का सशक्त माध्यम होती है। मध्यकालीन एवं आधुनिक वस्तुकला से सम्बंधित छाया चित्रों के माध्यम से प्रदर्शन कर निश्चित रूप से जनसामान्य को लाभान्वित करने की दिशा में एक सार्थक प्रयास है।

प्रदर्शनी 25 नवम्बर तक जनसामान्य के अवलोकनार्थ खुली रहेगी। प्रदर्शनी में भारतीय स्थापत्य कला की विविध शैलियों यथा नागर, द्रविण एवं बेसर शैली के मंदिर एवं स्थापत्य की उत्कृष्ट कृतियों को छाया चित्रों के माध्यम से प्रदर्शित किया गया है। इसमें प्राचीन, मध्यकालीन एवं आधुनिक कला के उन स्मारकों एवं पुरास्थलों को प्रदर्शित किया गया है। जो विश्व धरोहर सूर्य मंदिर, दिल्ली का लालकिला, कुतुब मीनार हुमायूं का मकबरा, ताजमहल एवं गोवा के चर्च आदि शामिल है। बच्चो के बीच राष्ट्रीय महत्व के गौरव पूर्ण ऐतिहासिक स्मारकों एव पुरास्थलों को सहेजने के बारे में जानकारी दी गई। डॉ. वीएन श्रीवास्तव, दिलीप कुमार पाण्डेय, जितेंद्र, सूरज, विनोद त्रिपाठी, विनय सैनी, सुनील कुमार चौधरी, प्रमोद कुमार चौधरी, कैलाश सहानी, धीरेन्द्र कुमार, लालचन्द शर्मा, प्रकाश पाण्डेय, जयश्री, तरेश सहित कई विद्यालयों के छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी