बांस- बल्ली के सहारे विद्युत आपूर्ति

विकास खंड डुमरियागंज अंतर्गत लटिया मुख्य मार्ग पर बांस बल्ली के सहारे विद्युत आपूर्ति की जा रही है। जिससे ग्रामीण दुर्घटना की आशंका को लेकर खौफजदा हैं। आए दिन इन अस्थाई खंभों के गिरने से आपूर्ति बाधित होती रहती है। जिसे ठीक होने में भी एक से दो दिन लग जाते हैं।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 24 Sep 2020 10:42 PM (IST) Updated:Thu, 24 Sep 2020 10:42 PM (IST)
बांस- बल्ली के सहारे विद्युत आपूर्ति
बांस- बल्ली के सहारे विद्युत आपूर्ति

सिद्धार्थनगर : विकास खंड डुमरियागंज अंतर्गत लटिया मुख्य मार्ग पर बांस बल्ली के सहारे विद्युत आपूर्ति की जा रही है। जिससे ग्रामीण दुर्घटना की आशंका को लेकर खौफजदा हैं। आए दिन इन अस्थाई खंभों के गिरने से आपूर्ति बाधित होती रहती है। जिसे ठीक होने में भी एक से दो दिन लग जाते हैं।

विद्युत उपकेंद्र तिलगड़िया (बेवां मुस्तफा) उपकेंद्र से जुड़े ग्रामीण ढीले तारों को लेकर परेशान हैं। वहीं वासा दरगाह में वासा-लटिया मार्ग पर तार इतने नीचे लटक रहे हैं कि आदमी खड़ा होकर उसे आसानी छू सकता है। इस मार्ग पर दिन भर बड़े-छोटे वाहन आवागमन करते हैं। जिससे यहां हर समय खतरा मंडराता रहता है। फतेहपुर निवासी नैयर के खेत में ढीले तार इतने नीचे हैं कि खेती करना कठिन हैं। कंबाइन, ट्रैक्टर खेत में नहीं जा पाते। यही हाल वासा दरगाह निवासी अफसर हमीद का है। दोनों लिखित सूचना कई बार विद्युत विभाग के उच्च अधिकारियों को दे चुके हैं, लेकिन अभी तक इसका कोई हल नहीं निकला। इमरान अहमद ,अफसर, जुनैद, मकसूद ,चांद आदि लोगों ने बांस बल्ली हटवाकर तारों को कसे जाने की मांग की है। अधिशासी अभियंता राममूरत ने कहा कि सर्वे कराया जा रहा है। शीघ्र पोल लगेंगे और तार ठीक किए जाएंगे।

chat bot
आपका साथी